Vastu Shastra: घर में इन मूर्तियों को रखने नहीं होगी धन की कमी, खुशियों से भर जाएगी झोली, यहां जानिए पूरी डिटेल

Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र में घर की दिशा और किस चीज को कहां रखा जाना चाहिए इसके लिए बहुत ही फायदेमंद नियम बताए गए हैं। इन नियमों का पालन करके आप बहुत सी परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक बना घर बेहद ही शुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार बने घरों में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बना रहता है। ऐसे घरों में कभी सुख और धन की कमी नहीं होती है।
वहीं अगर किसी घर में वास्तु दोष हो तो ये घर में क्लेश और बीमारियों की वजह बनता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कुछ मूर्तियों को रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। आइए आज हम आपको बताते है कि सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए घर में कैसी मूर्तियां रखना चाहिए। जानिए
भगवन गणेश की मूर्ति
भगवान गणेश की पूजा कोई भी सुबह कार्य करने से पहले की जाती है। घर में गणेश जी की मूर्ति रखना बेहद शुभ माना जाता है। बता दें कि गणेश जी की मूर्ति को घर के प्रवेश द्वार पर रखने से वास्तु दोष खत्म हो जाता है। इसके साथ ही घर में धन-समृद्धि का आगमन होता है।
कछुआ की मूर्ति
घर में कछुआ रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसे रखने से घर में कभी धन कि कमी नहीं होती है। कुछआ की मूर्ति उत्तर दिशा में रखने से घर में सुख-समृद्धि का प्रवेश करती है।
हाथी की मूर्ति
घर में हाथी की मूर्ति रखने से धन की प्राप्ति होती है। हाथी ऐश्वर्य का प्रतीक माना जाता है। हाथी की मूर्ति को घर में रखने से हमेशा लक्ष्मी का वास होता है। कभी धन कि कमी नहीं होती है।
घोड़े की मूर्ति
घर में दौड़ते हुए घोड़े की मूर्ति या तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है। घोड़े की मूर्ति आगे बढ़ने का प्रतीक है। घर में घोड़े की दौड़ते हुए मूर्ति रखने से हर क्षेत्र में सफलता और तरक्की मिलती है।
मछली की मूर्ति
घर में मछली की मूर्ति को बहुत शुभ माना जाता है। फेंगशुई में भी मछलियों का खास महत्व है। मछलियों की मुर्ति और असली मछली दोनों को ही घर में रखना शुभ माना जाता है।