Khesari Lal Yadav Hit Jodi: नम्रता मल्ला समेत खेसारी लाल ने इन एक्ट्रेस साथ जमाई जोड़ी, कोई बेबाक है तो कोई बिकिनी गर्ल

Khesari Lal Yadav Hit Jodi :खेसारी लाल यादव को भोजपुरी सिनेमा जगत और म्यूजिक इंडस्ट्री का कलाकार माना जाता है। खेसारी लाल यादव एक से एक जबरदस्त मूवीज और गानों में अपना नाम बना चुके है। इनके गाने रिलीज होते ही ट्रेंडिंग लिस्ट में छा जाते है। सिनेमाई पर्दे पर खेसारी लाल यादव की जोड़ी एक्ट्रेस काजल राघवानी के संग जमकर सुपरहिट हुई है।
दोनों 30 से अधिक मूवीज में काम कर चुके है। परन्तु कई वजह के चलते इनकी जोड़ी टूट गई है। इसके बाद खेसारी ने इंडस्ट्री की कई हसीनाओं के काम किया। इनके साथ नम्रता मल्ला सहित इंडस्ट्री की कई काम कर रही है।
आम्रपाली दुबे और खेसारी लाल यादव की जोड़ी पर फेन्स लुटाते है प्यार
आम्रपाली दुबे और भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की जोड़ीपर भी भोजपुरी फेन्स बेहद प्यार लुटाते है। दोनों के गाने रिलीज होते ही भोजपुरी उनके फैन्स ने खूब पसंद किया।आम्रपाली और खेसारी की फिल्म 'डोली सजा के रखना' के कई सांग्स को मिलियन में व्यूज मिले हैं। इस फिल्म के गाने 'पिया जी के मुस्की' को 55 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं।
दूसरी जोड़ी नम्रता मल्ला के साथ जमाई
खेसारी लाल यादव ने दूसरी जोड़ी नम्रता मल्ला के साथ जमाई। उन्होंने उनके साथ 'दो घूंट' और 'तबला' जैसे म्यूजिक वीडियोज में काम किया है। दोनों के बीच की कैमिस्ट्री को लेकर फैंस खूब दीवानगी दिखा रहे है।
एक्ट्रेस यामिनी सिंह साथ खेसारी इन दिनों चर्चाओं में
भोजपुरी एक्ट्रेस यामिनी सिंह के साथ खेसारी इन दिनों लोगों के दिलों पर बहुत छाये हुए है। दोनों लगातार कई गानों पर काम कर रहे है। जानकारी के अनुसार ये दोनों फिल्म को लेकर जल्द ही बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे।
यामिनी एक्टिंग के साथ अपनी बेबाकी के लिए भी जानी जाती हैं। बीते कई हफ्तों में वो पवन सिंह पर महिलाओं की इज्जत ना करने का आरोप लगाकर चर्चा में आई थीं।