
Bhojpuri Hot Video: भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari lal Yadav) की एक्टिंग और आवाज पर आज लाखों लोग फिदा हैं। खेसारी लाल यादव आज के दौर में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। यूट्यूब पर आते ही उनके गाने गोली की रफ्तार से वायरल होने लगते हैं।
वहीं अगर किसी गाने में खेसारी लाल यादव के साथ प्रियंका सिंह की मदमस्त आवाज शामिल हो जाए तो कहना ही क्या। हम आज इन दोनों कलाकारों की बात इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि इन दोंनो का गाना ‘नथुनिया’ इन दिनों काफी धूम मचा रहा है। रिलीज के बाद एक महीने के अंदर ही इस गाने के वीडियो पर 79 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।
दोनों कलाकारों का ये गाना इस तरह वायरल हो रहा है कि पूरी दुनिया इसपर थिरकती नजर आ रही है। गाने के बोल ‘जब हरमुनिया पे मुनिया के चमकी नथुनिया’ ने ऐसा तहलका मचाया है कि दर्शकों को यह गाना खूब पसंद आ रहा है।
इस गाने के वीडियो में भोजपुरी की सुपरहॉट, बोल्ड और ग्लैमरस बाला अर्शिया अर्शी नजर आ रही हैं। उन्होंने अपनी अदाओं से ऐसा जलवा बिखेरा है कि इसे देखकर आपके भी पसीने छूट जाएंगे।खेसारी लाल यादव और अर्शिया अर्शी के इस सुपरहिट रोमांटिक भोजपुरी गाना ‘नथुनिया’ को कृष्णा बेदर्दी ने लिखा हैं और इसका म्यूजिक भी उन्होंने ही दिया है।