हिसार लोकसभा सीट: हिसार के रण में चौटाला परिवार को सिर्फ एक बार हासिल हुई जीत, इस बार परिवार के 3 उम्मीदवार आमने सामने

 
हिसार लोकसभा सीट: हिसार के रण में चौटाला परिवार को सिर्फ एक बार हासिल हुई जीत, इस बार परिवार के 3 उम्मीदवार आमने सामने

हरियाणा में लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो चुकी है। प्रदेश में गर्मी के पारा के साथ चुनाव प्रचार का माहौल गर्म हो रहा है। अब बात करें हिसार लोकसभा सीट की। इस सीट की हरियाणा में सबसे ज्यादा चर्चा है। चर्चा इसलिए ज्यादा है कि हिसार लोकसभा सीट से चौटाला परिवार के तीन सदस्य चुनाव लड़ रहे हैं। 

इसी सीट की बात करें तो 1984 से लेकर 2019 तक चौटाला परिवार ने हिसार लोकसभा सीट पर पांच बार चुनाव लड़ा है। हिसार सीट पर चौटाला परिवार से पूर्व सीएम ओपी चौटाला ने 1984 सबसे पहला चुनाव लड़ा था। लोकसभा चुनाव में लोक दल की टिकट पर चौधरी बीरेंद्र सिंह के खिलाफ ये चुनाव लड़ा था। इस चुनाव ओमप्रकाश चौटाला को हार का सामना करना। 

हिसार सीट पर 1998 में मौजूदा समय में भाजपा से चुनाव लड़ रहे चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने कांग्रेस के टिकट पर यहां से चुनाव लड़ा। इस चुनाव में हरियाणा लोकदल राष्ट्रीय के प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह बरवाला से हार गए।

इसके बाद वर्ष 2011 में हिसार लोकसभा सीट पर उपचुनाव हुआ था। इस चुनाव में इनेलो से अजय सिंह चौटाला ने चुनाव लड़ा। लेकिन इस चुनाव में भी चौटाला परिवार को हार का सामना करना पड़ा था। अजय चौटाला को हरियाणा जनहित कांग्रेस के प्रत्याशी कुलदीप बिश्रोई ने इस चुनाव में हरा दिया था। 

इसके बाद वर्ष 2014 में चौटाला परिवार को इस सीट पर पहली बार जीत हासिल हुई। इनेलो की तरफ से दुष्यंत चौटाला चुनाव लड़ा इस चुनाव में उन्होंने हरियाणा जनहित कांग्रेस के प्रत्याशी कुलदीप बिश्रोई को हरा दिया। लेकिन 2019 में दुष्यंत चौटाला चुनाव हार गये। जेजेपी की सीट से चुनाव लड़े दुष्यंत चौटाला लड़े। इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह ने हरा दिया।

अब ये मैदान में 
हिसार सीट पर चौटाला परिवार के बीच ही टक्कर देखने को मिल सकती है। इस सीट पर भाजपा की तरफ  रणजीत चौटाला का मुकाबला इस बार अपनी ही दो बहुओं के साथ है। जेजेपी की तरफ से नैना चौटाला और इनेलो की तरफ से सुनैना अपने चाचा ससुर को पटखनी देने के लिए मैदान में उतरी हुई हैं।