मौसम अपडेट : पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित इन प्रदेशों में होगी बरसात, मौसम को लेकर अलर्ट

 
मौसम अपडेट : पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित इन प्रदेशों में होगी बरसात, मौसम को लेकर अलर्ट

मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर पूर्वी असम पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा उत्तरी बिहार से बांग्लादेश होते हुए असम पर बने चक्रवाती परिसंचरण तक फैली हुई है। स्काइमैट एप के अनुसार 26 की रात्रि से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है।

एक और पश्चिमी विक्षोभ 29 मार्च से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के पास पहुंचेगा। 

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 2 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। आज यानि 26 मार्च को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में छिटपुट हल्की बारिश संभव है और अगले 2 से 3 दिनों के दौरान इसमें वृद्धि होगी। 27 से 29 मार्च के बीच पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बरसात संभव है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल
आपको बता दें कि पिछले 24 घंटों के दौरान, 8 पंजाब हरियाणा दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बरसात हुई।
पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, विदर्भ, तेलंगाना, उत्तर पूर्व भारत, सिक्किम और दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश में छिटपुट हल्की बरसात हुई।