देश की सबसे अमीर महिला के बेटे ने उठाई बोरियां, जाने कौन है ये महान शख़्सियत...

 
 देश की सबसे अमीर महिला के बेटे ने उठाई बोरियां, जाने कौन है ये महान शख़्सियत...

Haryana News : लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार नेताओं द्वारा किया जा रहा है। चुनाव के दौरान ऐसी वीडियो वायरल हो रही है। जिन्हें लोग देखकर हैरान हो रहे हैं। अब इसी कड़ी में एक वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल हो रही है। 

देश के चुनिंदा इंडस्ट्रियलिस्ट, करीब 2 हजार करोड़ के मालिक और हरियाणा की कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी  नवीन जिंदल चुनाव प्रचार के दौरान पल्लेदार बने नजर आए। उन्होंने रादौर की अनाज मंडी में गेहूं की बोरी कंधे पर उठाकर ट्रक में लोड की डाली। ऐसा करने पर लोगों ने तालियां बजाकर खूब सराहा।

इसकी वीडियो भी इटरनेट मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। आपको बता दें कि नवीन जिंदल पहले राजनीति में पूरी तरह सक्रिय रहे हैं। अब करीबन दस वर्ष से राजनीति से दूर रहे नवीन जिंदल ने हाल ही में बीजेपी के अंदर आ गये। नवीन जिंदल की माता सावित्री जिंदल देश की सबसे अमीर महिला हैं। उन्होंने भी कुछ दिन पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा है।

वहीं इस पर तंज कसते हुए हरियाणा में आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट अनुराग ढांडा ने इंटरनेट मीडिया पर लिखा- इन्हीं किसानों की भाजपा ने ली जान, किसानों की पहलवान बेटियों का भाजपा ने किया अपमान, किसानों के बेटों का अग्निवीर लाकर चकनाचूर किया जब स्वाभिमान, तब आप कहां थे श्रीमान ?।

नवीन जिंदल 

बता दें कि नवीन जिंदल उद्योगपति ओम प्रकाश जिंदल के सबसे छोटे बेटे हैं। नवीन जिंदल हरियाणा की कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से 2 बार कांग्रेस पार्टी से सांसद रह चुके हैं। नवीन जिंदल ने पहली बार 2004 में कुरुक्षेत्र सीट से चुनाव जीते थे। 

2009 में वह लगातार दूसरी बार कुरुक्षेत्र से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने उन्हें तीसरी बार कुरुक्षेत्र सीट से टिकट दिया लेकिन नरेंद्र मोदी की लहर के दौरान वह भाजपा के राजकुमार सैनी के सामने चुनाव हार गये। 

इसके बाद जिंदल परिवार राजनीति से दूर हो गया। नवीन जिंदल की गिनती देश के चुनिंदा सबसे अमीर व्यक्तियों में होती हैं। इस वक्तवह जिंदल स्टील एंड पॉवर लिमिटेड के अध्यक्ष और ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी के चांसलर हैं। कुछ ही समय पहले इंडियन स्टील एसोसिएशन के अध्यक्ष भी चुने गए हैं।