Summer Vacation 2024: छात्रों को बड़ी राहत, इन राज्यों में हुआ गर्मी की छुट्टियों का ऐलान, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

 
 Summer Vacation 2024: छात्रों को बड़ी राहत, इन राज्यों में हुआ गर्मी की छुट्टियों का ऐलान, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल 
Summer Vacation 2024: देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का कहर लगातार जारी है। इसी बीच भीषण गर्मी और लू को देखते हुए देश के कई राज्यों जैसे त्रिपुरा, पुडुचेरी, महाराष्ट्र, ओडिशा, पश्चिम बंगाल छत्तीसगढ़ और बिहार के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में अप्रैल से गर्मी की छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। 

भीषण गर्मी और हीट वेव के चलते अलग अलग राज्यों में सरकारों द्वारा स्कूलों के समय में बदलाव के साथ गर्मी की छुट्टियां घोषणा की जा रही है। महाराष्ट्र ,ओडिशा ,पश्चिम बंगाल ,छत्तीसगढ़,बिहार के बाद अब पुडुचेरी और त्रिपुरा सरकार ने सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में अवकाश का ऐलान किया है।

वही यूपी के स्कूलों में आज 29 अप्रैल से टाइमिंग में बदलाव किया गया है। त्रिपुरा में सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में 29 अप्रैल से 1 मई तक अवकाश की घोषणा की गई है। 

टीटीएएडीसी के तहत स्कूल और निजी तौर पर प्रबंधित स्कूल 29 अप्रैल से 5 मई तक तीन और दिनों के लिए बंद रहेंगे, जिसमें सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी तौर पर प्रबंधित स्कूल, त्रिपुरा सरकार के दायरे में आने वाले स्कूल शामिल है।

वहीं पुडुचेरी में भीषण गर्मी और लू के चलते सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में समय से पहले गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है। स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट के मुताबिक, पुडुचेरी में 29 अप्रैल से 5 जून तक सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे। अब स्कूल 6 जून से खोले जाएंगे।