राजनाथ सिंह आज चंडीगढ़ में IAF हेरिटेज सेंटर का करेंगे उद्घाटन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को चंडीगढ़ में आईएएफ हेरिटेज सेंटर का उद्घाटन करेंगे और सेंटर फॉर साइबर ऑप्स एंड सिक्योरिटी की आधारशिला रखेंगे।
बता दें कि हेरिटेज सेंटर अत्याधुनिक तकनीक से बनाया जा रहा है और यह IAF का पहला हेरिटेज सेंटर है।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि इसका प्रदर्शन भविष्य की पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत होगा और भारतीय वायु सेना की अदम्य भावना को प्रदर्शित करेगा।
रक्षा मंत्री के कार्यक्रम की ये है रूपरेखा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 11:11 से 11:13 बजे के बीच हेरिटेज सेंटर के मुख्य हाल का उद्घाटन करेंगे। 11:14 से 11:30 बजे तक हेरिटेज म्यूजियम का दौरा करेंगे। 11:31 से 11:32 बजे तक हेरिटेज सेंटर के लॉन एरिया में बनाई सोवेनियर शॉप का दौरा करेंगे। 11:33 से 11:35 बजे तक एचपीटी-32 एयरक्राफ्ट का जायजा लेंगे रक्षा मंत्री।
11:36 से 11:38 बजे के बीच एयरक्राफ्ट मिग-23 के साथ फोटो सत्र होगा। 11:39 से 11.45 तक यहीं से शहर को अलग-अलग तीन प्रोजेक्टों की सौगात देंगे। दोपहर 12:45 पर रक्षा मंत्री रायपुरकलां में गौशाला का उद्घाटन करने के लिए जाएंगे।