Mansoon Rain: हरियाणा समेत इन राज्यों में इस बार मानसून की अच्छी होगी बारिश, देखें IMD का पुर्वानुमान

 
Mansoon Rain: हरियाणा समेत इन राज्यों में इस बार मानसून की अच्छी होगी बारिश, देखें IMD का पुर्वानुमान

15 अप्रैल,2024 : दक्षिण पश्चिमी मानसून का मौसम पूर्वानुमान का सारांश :-  भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी)  द्वारा आज 15 अप्रैल को प्रथम दक्षिण पश्चिमी मानसून 2024 के पहले पूर्वानुमान अनुसार अलनीनो के कमजोर पड़ने से देश में मानसून की अच्छी बारिश होने की संभावना है। 

आईएमडी ने आज जारी मानसून पूर्वानुमान में बताया कि देश में इस साल दक्षिण पश्चिमी मानसून के दौरान एक जून से 30 सितंबर के बीच मानसून की बारिश का औसत 870 मिलीमीटर से ज्यादा 106 फीसदी रहने की संभावना है 

अर्थात इस वर्ष 2024 का मानसून सामान्य से अधिक रहने की संभावना है, जिसमें सिर्फ 5 प्रतिशत बारिश कम या ज्यादा होने की उम्मीद बनी रहती है।  

 दक्षिण पश्चिमी मानसून में संभावित ज्यादा बारिश का मुख्य कारण अलनीनो की स्थिति धीरे-धीरे कमजोर होना है तथा ये अगस्त-सितंबर के मध्य लानीना की स्थिति अच्छी बनने की संभावना बन रही है।

 संभावित अच्छा मानसून रहने का एक अन्य कारण यह है कि हिंदमहासागर पर आईओडी / डाइपोल की स्थितियांअब तटस्थ हैं तथा जलवायु मॉडल पूर्वानुमान से लगता है  कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान ये ओर अधिक
सकारात्मक होने की संभावना बन रही है जिससे देश के ज्यादातर क्षेत्रों में अधिक मानसूनी वर्षा की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग हर वर्ष की भांति  मई 2024 के अंतिम सप्ताह में एक संशोधित दक्षिण पश्चिमी मानसून पूर्वानुमान जारी करेगा जिसमे क्षेत्रवार बारिश की संभावना के बारे में बताया जाता है।ये मानसून के पूर्वानुमान खरीफ फसलों की बिजाई तथा उनकी बढ़वार तथा अधिक पैदावार में सहायक सिद्ध होते हैं।

##########$$$####
डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार