LPG Clylinder Rates: रक्षाबंधन पर सस्ता हुआ गैस सिलेंडर,जाने नई कीमत, इन्हे मिलेगा फायदा

LPG Clylinder Rates: केंद्र सरकार ने 14.2 किलोग्राम घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 200 रुपए की कटौती की है। दिल्ली में अब सिलेंडर की कीमत 903 रुपए है, जबकि पहले यह 1103 रुपए का था।
कैबिनेट ने मंगलवार को इसमें मंजूरी दी है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने ओनम और रक्षाबंधन के मौके पर बहनों को यह बड़ा तोहफा दिया है।
मुख्य नगरों में LPG गैस सिलेंडर का मूल्य
शहर | नए दाम (रुपए में) | पुराने दाम (रुपए में) |
दिल्ली | 903.00 |
1103.00 |
मुंबई | 902.50 |
1102.50 |
कोलकाता | 929.00 |
1129.00 |
चेन्नई | 918.50 |
1118.50 |
उज्ज्वल योजना के अलावा 2020 के जून से LPG सिलेंडर पर अन्य लोगों को सब्सिडी नहीं मिल रही है दिल्ली में जून 2020 में बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 593 रुपए थी, जो अब 903 रुपए हो गई है।
उज्जवला योजना के अंतर्गत अब तक देश भर में 9.5 करोड़ से ज्यादा कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। इस योजना की शुरुआत 1 मई 2016 को उत्तर प्रदेश के बलिया से हुई थी।
सरकार ने इस योजना के तहत वित्त वर्ष 2022-23 में कुल 6,100 करोड़ रुपए का खर्च किया था। योजना के अंतर्गत प्राप्त होने वाली सब्सिडी सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा की जाती है।
उज्ज्वला योजना के लिए आवेदन करने के लिए निम्नलिखित पात्रता होनी चाहिए:
1. आवेदक को महिला होना आवश्यक है।
2. महिला की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
3. महिला का परिवार BPL (बीपीएल) श्रेणी में आना आवश्यक है।
4. महिला के पास BPL कार्ड और राशन कार्ड होना चाहिए।
5. आवेदक के परिवार में किसी सदस्य के नाम पर पहले से LPG कनेक्शन नहीं होना चाहिए।