आधार कार्ड अपडेट करने की अंतिम तिथि बढ़ी, अब इस तिथि तक कर सकते हैं अपडेट

 
आधार कार्ड अपडेट करने की अंतिम तिथि बढ़ी, अब इस तिथि तक कर सकते हैं अपडेट
हरियाणा में सिरसा के डीसी आरके सिंह ने बताया कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने आधाार कार्ड को अपडेट करवाने की अवधि अब 14 जून, 2024 तक बढ़ा दी है। सिरसा के डीसी ने बताया कि आधार कार्ड हर नागरिक के लिए एक आवश्यक दस्तावेज है। 

इसलिए प्रत्येक नागरिक का आधार कार्ड अपडेट होना चाहिए और उसे अपने पैन कार्ड, एलपीजी कनेक्शन, बैंक खाते के साथ लिंक करवाएं।

सिरसा के डीसी आरके सिंह ने कहा कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआइई) ने आधार कार्ड में आगामी 14 जून 2024 तक मुफ्त ऑनलाइन आधार दस्तावेज अपडेशन की सुविधा मुहैया की है। 

इस दौरान आधार में पहचान के प्रमाण और पते के प्रमाण के ऑनलाइन अपडेशन के लिए निवासियों का किसी प्रकार का शुल्क नहीं लगेगा। वहीं आधार केंद्र पर 50 रुपये शुल्क देना होगा। ऐसे में नागरिक खुद भी आधार पोर्टल से अपने डॉक्यूमेंट अपडेट करवा सकते है।

सिरसा के उपायुक्त आरके सिंह ने बताया कि इससे पहले लोगों को आधार पोर्टल पर अपने दस्तावेज को अपडेट करने के लिए 25 रुपये का भुगतान करना पड़ता था। ये सेवा केवल आधार पोर्टल पर मुफ्त हैं। 

उन्होंने बताया कि आधार ऑनलाइन सेवाओं का लाभ माई आधार पोर्टल और माई आधार ऐप के माध्यम से लिया जा सकता है, जहां पहचान के प्रमाण और पते के प्रमाण के रूप में स्वीकार्य दस्तावेजों की सूची भी उपलब्ध है। ऐसे में वे सभी नागरिक जिनके आधार कार्ड 10 वर्ष पहले बने थे, वे अपने आधार कार्ड में दस्तावेज अपडेट जरूर करवाएं।