Kal Ka Mousam: देश के इन राज्यों में होगी जमकर बरसात, जाने कल का मौसम पूर्वानुमान?

 
Kal Ka Mousam: देश के इन राज्यों में होगी जमकर बरसात, जाने कल का मौसम पूर्वानुमान?

Kal Ka Mousam: मौसम में पिछले कई दिनों से बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 24 अप्रैल को भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। बदलते मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसान खेतों में सरसों गेहूं की कटाई कर रहे हैं। जानिए आने वाले 24 घंटे में कैसा रहेगा मौसम। 

 मौसम प्रणाली: मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ को उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में है और यह समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर है। पूर्वोत्तर बांग्लादेश पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

एक और चक्रवाती परिसंचरण पूर्वोत्तर असम और आसपास के क्षेत्रों पर है। चक्रवाती परिसंचरण मराठवाड़ा और उससे सटे पश्चिम विदर्भ पर है जो समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है।

एक ट्रफ रेखा दक्षिण से छत्तीसगढ़ तक विदर्भ, और मराठवाड़ा पर चक्रवाती परिसंचरण से होते हुए दक्षिण केरल तक फैली हुई है। दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। 26 अप्रैल से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के करीब पहुंच सकता है।

मौसमी हलचल
आपको बता दें कि पिछले 24 घंटों के दौरान, पूर्वी असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, पूर्वी मध्य प्रदेश और आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ीं।

झारखंड, ओडिशा, विदर्भ, दक्षिणी मध्य प्रदेश, केरल, जम्मू कश्मीर, उत्तरी पंजाब और राजस्थान, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में एक या दो स्थानों पर हल्की छिटपुट बरसात हुई। गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव की स्थिति उत्पन्न हुई। ओडिशा और तमिलनाडु के अलग-अलग इलाकों में लू चली।

मौसम की  गतिविधि
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बर्फबारी संभव है।

पश्चिमी हिमालय पर हल्की से मध्यम बरसात के साथ छिटपुट बर्फबारी संभव है।

ओडिशा, छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा, विदर्भ, कर्नाटक के कुछ हिस्सों, केरल और लक्षद्वीप में छिटपुट बरसात और तेज हवाएं चल सकती हैं।
मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र और दक्षिण पूर्व गुजरात में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।