Holi Special Train: होली पर रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 15 जोड़ी रेल सेवाओं का संचालन, देखें शेड्यूल

 
Holi Special Train: होली पर रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 15 जोड़ी रेल सेवाओं का संचालन, देखें शेड्यूल 

Holi Special Train: होली पर्व को लेकर यात्रियों की सुविधा के लिए 15 जोड़ी स्पेशल रेलसेवाओं का होगा संचालन

रेलवे द्वारा होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा लिया फैसला, देखिए पूरी लिस्ट

रेलवे विभाग द्वारा होली पर्व को लेकर स्पेशल गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है। जिससे यात्रियों को फायदा मिल सके। इसी कड़ी में होली पर्व को लेकर यात्रियों की सुविधा के लिए 15 जोड़ी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन होगा। जिसको लेकर उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे के क्षेत्राधिकार में निम्नलिखित स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन किया जा रहा है:-

1. गाडी संख्या 09625, अजमेर-दौंड स्पेशल रेलसेवा दिनांक 21 मार्च 24, 28 मार्च 24 व 04.04.24 को संचालित होगी।

2. गाडी संख्या 05098, (दोराई) अजमेर-टनकपुर स्पेशल रेलसेवा दिनांक 23मार्च .24, 26.03.24, 28.03.24 व 30.03.24 को संचालित होगी।

3. गाडी संख्या 09036, भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा दिनांक 21.03.24 व 28.03.24 को संचालित होगी।

4. गाडी संख्या 04811, भगत की कोठी-दानापुर स्पेशल रेलसेवा दिनांक 20.03.24 व 27मार्च 24 को संचालित होगी।

5. गाडी संख्या 09603, उदयपुर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 19.03.24 व 26.03.24 को संचालित होगी।

6. गाडी संख्या 04713, बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा दिनांक 21.03.24 व 28 मार्च 24 को संचालित होगी।

7. गाडी संख्या 05538, दोराई (अजमेर)-दरभंगा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 17.03.24, 24.03.24 व 31.03.24 को संचालित होगी।

8. गाडी संख्या 04731, श्रीगंगानगर-आगरा कैंट स्पेशल रेलसेवा दिनांक 20.03.24 व 27 मार्च 24 को संचालित होगी।

9. गाडी संख्या 09619, उदयपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा दिनांक 20.03.24 व 27.03.24 को संचालित होगी।

10. गाडी संख्या 04813, बाड़मेर-हावड़ा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 19.03.24 व 26.03.24 को संचालित होगी।

11. गाडी संख्या 09623, उदयपुर-कटिहार स्पेशल रेलसेवा दिनांक 19.03.24 व 26 मार्च  24 को संचालित होगी।

12. गाडी संख्या 06182, भगत की कोठी-कोयंबटूर स्पेशल रेलसेवा दिनांक 17.03.24, 24.03.24, 31.03.24 व 07.04.24 को संचालित होगी।

13. गाडी संख्या 09030, खातीपुरा (जयपुर)-वलसाड स्पेशल रेलसेवा दिनांक 21.मार्च 24 व 28.03.24 को संचालित होगी।

14. गाडी संख्या 09092, हिसार-वलसाड स्पेशल रेलसेवा दिनांक 24.03.24 को संचालित होगी।

15. गाडी संख्या 07054, लालगढ़ (बीकानेर)-काचीगुड़ा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 19.मार्च 24, 26.03.24, 02.04.24 व 09.04.24 को संचालित होगी।

नोट- उपरोक्त रेल सेवाओं की विस्तृत समय सारणी व सीट उपलब्धता की जानकारी के लिए रेलवे की वेबसाइट की वेबसाइट या मोबाइल एप का अवलोकन करें।