Haryana News: हरियाणा पंजाब में किसान आंदोलन के चलते ये रेलसेवाएं रद्द, देखें लिस्ट

 
 Haryana News: हरियाणा पंजाब में किसान आंदोलन के चलते ये रेलसेवाएं​​​​​​​ रद्द, देखें लिस्ट
Haryana News: हरियाणा और पंजाब में किसान आंदोलन के चलते रेल यातायात प्रभावित हो रहा है जिसके चलते रेलवे की तरफ से कई ट्रेनों का संचालन रोका गया है वहीं कई ट्रेनों को आंशिक तौर पर रद्द किया है जबकि कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। 

किसान आंदोलन के कारण रेल यातायात प्रभावित रेलसेवाएं रद्द/आंशिक रद्द/मार्ग परिवर्तित रहेगी

उत्तर रेलवे के अम्बाला मण्डल पर किसान आंदोलन के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त आंदोलन के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगीः- 

रद्द रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 14816, श्रीगंगानगर-ऋषिकेश रेलसेवा दिनांक 18.04.24 को रद्द रहेगी।

2. गाडी संख्या 14815, ऋषिकेश-श्रीगंगानगर रेलसेवा दिनांक 19.04.24 को रद्द रहेगी। 

3. गाडी संख्या 14887, ऋषिकेश-बाडमेर रेलसेवा दिनांक 18.04.24 को रद्द रहेगी।

4. गाडी संख्या 14888, बाडमेर-ऋषिकेश रेलसेवा दिनांक 20.04.24 को रद्द रहेगी। 

आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 14661, बाडमेर-जम्मू तवी रेलसेवा दिनांक 18.04.24 को बाडमेर से प्रस्थान करने वाली रेल सेवा दिल्ली तक संचालित की जाएगी अर्थात यह रेल सेवा दिल्ली-जम्मू तवी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 

2. गाडी संख्या 14662, जम्मू तवी-बाडमेर रेलसेवा दिनांक 19.04.24 को बाडमेर से प्रस्थान करने वाली रेल सेवा दिल्ली से संचालित की जाएगी अर्थात यह रेल सेवा जम्मू तवी-दिल्ली के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।     

3. गाडी संख्या 14735, श्रीगंगानगर-अंबाला रेलसेवा दिनांक 18.04.24 को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करने वाली रेल सेवा बठिंडा तक संचालित की जाएगी अर्थात यह रेल सेवा बठिंडा-अंबाला के मध्य आंशिक रद्द रहेगी

4. गाडी संख्या 14736, अंबाला-श्रीगंगानगर रेलसेवा दिनांक 19.04.24 को अंबाला से प्रस्थान करने वाली रेल सेवा बठिंडा से संचालित की जाएगी अर्थात यह रेल सेवा अंबाला-बठिंडा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

5. गाडी संख्या 14526, श्रीगंगानगर-अंबाला रेलसेवा दिनांक 18.04.24 को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करने वाली रेल सेवा बठिंडा तक संचालित की जाएगी अर्थात यह रेल सेवा बठिंडा-अंबाला के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

6. गाडी संख्या 14736, अंबाला-श्रीगंगानगर रेलसेवा दिनांक 19.04.24 को अंबाला से प्रस्थान करने वाली रेल सेवा बठिंडा से संचालित की जाएगी अर्थात यह रेल सेवा अंबाला-बठिंडा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 12414, जम्मू तवी-अजमेर रेलसेवा दिनांक 18.04.24 को जम्मू तवी से प्रस्थान करने वाली रेल सेवा परिवर्तित मार्ग वाया लुधियाना-गिल-जाखल-दिल्ली होकर संचालित होगी।

2. गाडी संख्या 12413, अजमेर-जम्मू तवी रेलसेवा दिनांक 18.04.24 को अजमेर से प्रस्थान करने वाली रेल सेवा परिवर्तित मार्ग वाया जाखल-गिल-लुधियाना होकर संचालित होगी।

3. गाडी संख्या 12414, जम्मू तवी-अजमेर रेलसेवा दिनांक 19.04.24 को जम्मू तवी से प्रस्थान करने वाली रेल सेवा परिवर्तित मार्ग वाया लुधियाना-गिल-जाखल होकर संचालित होगी।