Haryana News: हरियाणा में पकड़ा गया 4 साल की बच्ची को शिकार बनाने वाला आदमखोर तेंदुआ, 45 मिनट में किया रेस्क्यू

हरियाणा के पानीपत जिले में भैंसवाल गांव के पास तेंदुआ देखा गया। सुबह सवेरे लोगों ने आदमखोर को खेतों में देखा था। इसके बाद वह ड्रेन सीवरेज में छिप गया था। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी। 

रोहतक से पहुंची टीम ने तेंदुए को पकड़ लिया। 45 मिनट की कड़ी मश्क्कत के बाद तेंदुआ काबू में आया। इस तेंदुए ने 9 जून को हरियाणा के गांव नवादा के सामी खेतों में एक बच्ची को मार डाला था।  

पुलिस टीम कर रही थी तलाश
 इस तेंदुए को वन विभाग, पुलिस की टीमें तीन दिन से ढूंढ रही है। ड्रोन की मदद से जंगलों में इस तलाश किया जा रहा है। इसी बीच 4 साल की बच्ची को शिकार बनाने वाला ये आदमखोर तेंदुआ ग्रामीणों के कैमरे में कैद हो गया। इसके बाद इसकी सूचना वन विभाग को दी गई।

प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों ने वन्य जीव विभाग को बताया कि तेंदुआ ड्रेन नंबर 2 की सीवरेज के अंदर घुसा है, जिसके चलते टीम ने ड्रेन को दोनों ओर से बंद कर दिया। टीम ने एक और प्लास्टिक के ड्रम लगाकर बंद किया है। इस ओर से कई उपकरणों की मदद से दबाव डाला जा रहा है, ताकि तेंदुआ किसी तरह जाल वाली साइड पहुंचे और वह उसमें पकड़ा जाए।

वहीं वन विभाग के कर्मचारी ऋषिपाल ने बताया कि ग्रामीणों ने तेंदुए के देखने की सूचना वन विभाग को दी थी, जिसके बाद टीम ने तेंदुए को खुद देखा और उसके बाद रेस्क्यू अभियान शुरू किया। फिलहाल तेंदुआ ड्रेन के सीवरेज में चार घंटे से घेर रखा है और रोहतक की टीम को इसकी सूचना दे दी है। रोहतक की टीम आकर तेंदुए का रेस्क्यू करेगी। उन्होंने बताया कि सीवरेज की दोनों तरफ जाल लगा रखे हैं, जल्द ही तेंदुए का रेस्क्यू हो जाएगा। 

Haryana hindi news, Panipat hindi news, Leopard, हरियाणा, पुलिस, हरियाणा ब्रेकिंग, आदमखोर तेंदुआ, वन विभाग, रेस्क्यू, चौपाल टीवी