खुशखबरी! घट गए LPG सिलेंडर के दाम, चेक करें ताजा भाव

 
LPG Gas Cylinder: राहत भरी खबर, फिर सस्ता हुआ रसोई गैस सिलेंडर, चेक करें लेटेस्ट रेट

LPG Cylinder Price: देशवासियों के लिए 1 जुलाई की सुबह एक बड़ी खुशखबरी आई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने LPG सिलेंडर के भाव में कटौती का ऐलान किया है, जो आज से लागू हो गई है।

इसके तहत 19 किलोग्राम के कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 30 रुपए तक की कमी की गई है। हालांकि, रसोई गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। HPCL, IOCL और BPCL ने इसकी जानकारी सुबह 6 बजे दी।

प्रमुख शहरों में कमर्शियल LPG सिलेंडर की नई कीमतें:

शहर कीमत (₹)
दिल्ली 1646
मुंबई 1598
कोलकाता 1756
चेन्नई 1809.50

पिछली कटौती

जून में भी 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में कमी की गई थी। जून में सिलेंडर के दाम में 69.50 रुपए प्रति सिलेंडर कटौती की गई थी, जिसके बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला LPG सिलेंडर 1676 रुपए में मिल रहा था।

मुंबई में 1629 रुपए, चेन्नई में 1840.50 रुपए और कोलकाता में 1787 रुपए में मिल रहा था। हालांकि, रसोई गैस सिलेंडर के भाव में कोई बदलाव नहीं किए गए थे।