Farmers Protest: किसान आंदोलन के चलते बंद इस बॉर्डर को खोला गया, आम लोगों को मिली बड़ी राहत

 
Farmers Protest: किसान आंदोलन के चलते बंद इस बॉर्डर को खोला गया, आम लोगों को मिली बड़ी राहत

Farmers Protest: किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान को लेकर बंद किए गए कुंडली-सिंघु बॉर्डर को पुलिस-प्रशासन ने 11 दिन बाद आंशिक रूप से खोलने की प्रक्रिया शनिवार को शुरू कर दी है। 

हालांकि, अभी सिर्फ सर्विस रोड की दो लेन खोली जा रही हैं। इसके लिए बुलडोजर से सीमेंटिंड दीवार को तोड़ा जा रहा है। कंटेनर खाली कर हटाए गए हैं।

इससे क्षेत्र के लोगों के साथ ही आसपास के करीब साढ़े 5 हजार फैक्टरियों व अन्य को बड़ी राहत मिलेगी। इधर, खरखौदो के औचंदी बॉर्डर को भी खोल दिया गया है। 

उधर, टीकरी बॉर्डर को भी आंशिक रूप से खोला जा रहा है। किसानों ने फिलहाल दिल्ली कूच को 29 फरवरी तक टाल दिया है। बताया जा रहा है कि किसानों व सरकार के बीच वार्ता सफल रहने की उम्मीद है।