Ajab Gajab: यहां मर्दों को करनी पड़ती है 2 शादियां, मना करने पर हो सकती है उम्रकैद, जानें वजह

 
Ajab Gajab: यहां मर्दों को करनी पड़ती है 2 शादियां, मना करने पर हो सकती है उम्रकैद, जानें वजह

Ajab Gajab: आज के समय में हर कोई अपनी मर्जी से शादी कर सकता है। लेकिन हम आपको ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां लड़के को एक नहीं बल्कि दो शादी करनी पड़ती है। अगर ऐसा करने के लिए कोई मना करता है तो उसे उम्रकैद हो सकती है। आइए जानते हैं इस अनोखे कानून के बारे में....

ऐसे में बता दें कि दुनियाभर में कई ऐसी जनजातियां हैं, जो सरकार से अलग अपनी परंपराओं का निर्वहन करती हैं। कहीं पर महिलाओं को अपनी पंसद का पार्टनर चुनने और बाद में बदलने का अधिकार है, तो कहीं पर किसी की मौत के बाद अंगुली काटने का। इस तरह की कई अन्य परंपराएं हैं, जिन्हें सदियों से निभाया जा रहा है।

अलग-अलग देशों में शादी से जुड़ी कई परंपराओं को माना जाता है। सनद रहे कि शादी हर किसी के जीवन का एक बहुत ही महत्वपूर्ण पल होता है। ये एक ऐसी मधुर स्मृति है, जो मौत तक याद रहती है, क्योंकि उस दिन से जीवन का एक नया अध्याय शुरू होता है। इसी वजह से विवाह समारोह बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन विवाह से जुड़ी परंपराएं राज्य और सामाजिक वर्ग के आधार पर भिन्न होती हैं। इसके अलावा, विवाह कानून भी हर देश में अलग-अलग होते हैं। प्राचीन काल में बहुविवाह प्रथा थी, जो अब नहीं रहा।

शादी से जुड़ी ऐसी ही एक अजीब परंपरा अफ्रीकी देश इरीट्रिया में निभाया जाता है। इस देश के हर मर्द को 2 शादियां करना अनिवार्य होता है। अगर किसी ने ऐसा करने से इनकार कर दिया तो उसे जेल भी हो सकती है।

इतना ही नहीं, अगर किसी महिला ने अपने पति को दूसरी शादी करने से रोक दिया, तो उसे भी जेल हो सकती है। इस मामले में दोनों को उम्रकैद तक सजा भुगतनी पड़ सकती है। दोनों पत्नियों को पति पर बराबर का अधिकार रहेगा।

आखिर पुरुषों को 2 शादियां करना क्यों जरूरी है? हर किसी के जेहन में ये सवाल उठता होगा। ऐसे में बता दें कि इरीट्रिया में ये अजीब कानून इसलिए बनाया गया, क्योंकि यहां पुरुषों की संख्या कम है। वहीं महिलाओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले लगभग दोगुनी है।

मर्दों की जनसंख्या कम होने के कारण ही उन्हें जबरन दो शादियां करने के लिए मजबूर किया जाता है। इरीट्रिया सरकार के इस फैसले की दुनियाभर में आलोचना भी हुई थी। ये देश दुनिया के उन देशों में शामिल है, जो सबसे कम विकसित हैं। इसकी ह्यूमन राइट्स रैंकिंग भी काफी नीचे है।