Agra News: रात को प्रेमी संग बिस्तर पर थी पत्नी, तभी आ गया पति, बेडरूम का सीन देख उड़े होश

 
Agra News: रात को प्रेमी संग बिस्तर पर थी पत्नी, तभी आ गया पति, बेडरूम का सीन देख उड़े होश 

Agra News: पति-पत्नी का रिश्ता विश्वास की नींव पर टिका होता है। आगरा में शाहगंज, केदार नगर के रहने वाले युवक ने बताया कि उसकी शादी को 12 साल हो  गए है। लेकिन दोनों की कोई संतान नहीं है। 

उसकी पत्नी का काफी लंबे समय से श्रीकरन सिंह से संबंध चल रहा है। जब वह देर रात घर आया तो बिस्तर पर पत्नी और उसके प्रेमी को रंगेहाथों पकड़ लिया। 

इसके बाद दोनों ने मिलकर उसे बुरी तरह पीट दिया। पुलिस ने युवक की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

पति के घर आने से रोकने पर महिला के फोटो किए प्रसारित

रकाबगंज क्षेत्र की महिला से नजदीकी बनाने पर पति ने युवक को घर आने से रोक दिया। गुसाए युवक ने पहले महिला को ब्लैकमेल किया। न मानने पर उसके अश्लील फोटो प्रसारित कर दिए। पुलिस ने वसूली समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

रकाबगंज क्षेत्र की महिला ने आरोप लगाया कि उसके घर की बिजली खराब होने पर औलिया रोड का रहने वाला धर्मा घर आया था। उसने बिजली सही करने के बहाने घर आना शुरू कर नजदीकी बढ़ाई। पति ने उसे घर आने से मना कर दिया। 

इसके बाद आरोपित फोटो प्रसारित करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। विरोध करने पर फोटो प्रसारित कर बदनाम कर दिया।

शादी के 25 साल बाद प्रवक्ता पत्नी ने लिया तलाक

शादी के 25 साल बाद डिग्री कालेज की प्रवक्ता ने एक निजी विश्वविद्यालय में इंजीनियर और कोचिंग संचालक पति से तलाक ले लिया। पांच साल मुकदमा लड़ने के बाद न्यायालय ने संबंध विच्छेद करने का फैसला सुनाया है। 

सिकंदरा के गैलाना की रहने वाली वादिया की शादी 22 जनवरी सन 1999 को खंदारी के रहने वाले मूल रूप से अलीगढ़ के युवक से हुई थी।

वादिया का आरोप था कि पति अपनी नौकरी बदलता रहता था।उसे साथ नहीं ले जाता था। दो बच्चे होने के बाद भी वो मारपीट करता था। 8 मार्च 2007 को पति लड़ाई झगड़ा करके दोनों बच्चों के साथ मायके छोड़ गया। 

इसके बाद से वो अलग रह रही थी। कई बार पति ने मायके आकर मारपीट की।वादिया की ओर से पैरवी अधिवक्ता नमिता गर्ग एवं सुधीर गर्ग द्वारा की गई।