Pharmacist Recruitment: साइंस स्ट्रीम में 12वीं पास के लिए नौकरी का मौका, फार्मासिस्ट के इतने पदों पर होने जा रही भर्ती, जानिए पूरी डिटेल्स ​​​​​​​

 
safwqefg3wtgwqtg

Pharmacist Recruitment: साइंस स्ट्रीम में 12वीं पास के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका आया है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग  की ओर से फार्मासिस्ट के 1539 पदों पर भर्ती  निकली है।

 जिसके लिएआयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 19 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों का विवरण श्रेणी अनुसार निर्धारित किया गया है। 

पदों का विवरण 

जनरल- 561 पद
ईडब्ल्यूएस - 132 पद
एससी- 321 पद
एसटी- 22 पद
अत्यंत पिछड़ा वर्ग- 333 पद
पिछड़ा वर्ग- 105 पद
पिछड़े वर्ग की महिला - 65 पद
कुल वैकेंसी : 1539

क्या है एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

साइंस स्ट्रीम से 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थान से फार्मेसी में डिप्लोमा कोर्स किया हो। बिहार फार्मेसी काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है।

आयु सीमा 

फार्मासिस्ट भर्ती के लिए न्यूनतम उम्र 31 साल और अधिकतम 37 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार उम्र सीमा में छूट मिलेगी।

इतनी मिलेगी सैलरी

फार्मासिस्ट पद पर भर्ती होने के बाद सैलरी 5200-20200 और ग्रेड पे 2800/- होगी।