My Sirsa News
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से संबंधित हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के खंड सिरसा का त्रिवार्षिक सम्मेलन आज संपन्न हुआ, जिसमें नई कार्यकारिणी को चयनित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड प्रधान देवेंद्र यादव ने की, जबकि चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में सुनील यादव, विनोद कासनिया व पुरुषोत्तम शास्त्री मौजूद थे। इस दौरान मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल हुए सुनील यादव ने अध्यापकों की वर्तमान स्थिति पर चिंता जाहिर की। चुनाव पर्यवेक्षकों की उपस्थित में चुनाव संपन्न हुए।

देवेंद्र यादव को प्रधान, कुलदीप सिंह को सचिव, पवन कुमार को कोषाध्यक्ष, गुरतेज सिंह को संगठन सचिव चुना गया। पूर्व सचिव वीर सिंह ने पिछले तीन वर्ष की संगठनात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जबकि पूर्व कोषाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने वित्तीय लेखा जोखा पेश किया। नव चयनित पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक निर्वाहन करने की चुनाव पर्यवेक्षकों ने शपथ दिलाई।
नव चयनित पदाधिकारी शीघ्र ही नई कार्यकारिणी गठन करेंगे जिसके लिए राय सिंह, जगदीश प्रसाद, रविदत्त, दलजीत, कृष्ण कुमार, चरणजीत सिंह, वीर सिंह व ओमप्रकाश को प्रतिनिधि चुना गया। इस मौके पर अनेक अध्यापक मौजूद थे।