Haryana Weather: हरियाणा में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के चंडीगढ़ केंद्र ने जानकारी दी है कि गुरुवार, 28 अगस्त को राज्य में फिलहाल कोई अलर्ट नहीं है, लेकिन 13 जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 31 अगस्त से राज्य में तेज बारिश शुरू हो सकती है, जो लगातार तीन दिन तक जारी रहेगी।
आज इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार आज पंचकूला, अंबाला, करनाल, यमुनानगर, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूह और पलवल में बारिश की संभावना है।
हरियाणा में इस सीजन सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है, जिसमें सबसे अधिक बारिश यमुनानगर में और सबसे कम सिरसा में हुई है। अधिक बारिश के कारण हरियाणा रोडवेज की बस सेवाएं जम्मू, कटरा और पठानकोट के लिए अस्थाई रूप से बंद कर दी गई है। वहीं रेलवे ने ने 18 ट्रेनें रद्द की हैं।
अगले 3 दिन में कैसा रहेगा मौसम
29 अगस्त को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, कुरुक्षेत्र में तेज बारिश की संभावना है।
सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रोहतक, जींद, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
30 अगस्त को अंबाला, यमुनानगर, मेवात, पलवल में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। पंचकूला, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग ने 31 अगस्त के लिए पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल में येलो अलर्ट जारी किया है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, कैथल, जींद में बूंदाबांदी की संभावना है। वहीं चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।