Aaj Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, जाने आज का राशिफल

 
Aaj Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, जाने आज का राशिफल 

Aaj Ka Rashifal horoscope Today 13 March 2024: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जाने आज क्या नया होगा उनके जीवन में, पढ़े आज का पूरा राशिफल 

मेष राशि : शुभता के प्रतीक बने रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी होगी। व्यापार बहुत अच्छा होगा। समाज में सराहे जाएंगे। पीली वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि : खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। यद्यपि की शुभ कार्यों में धन खर्च होगा। लेकिन खर्च की स्थिति कर्ज की स्थिति ला सकती है। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि : कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अद्भुत है। यात्रा का संयोग बनेगा। पीली वस्तु का दान करें और भगवान विष्णु को प्रणाम करें।

कर्क राशि : व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। पिता का साथ होगा। स्वास्थ्य बहुत अच्छा है। प्रेम-संतान बहुत अच्छा है। व्यापार बहुत अच्छा है। व्यापारिक दृष्टि से कुछ नए आयाम हो सकते हैं। शुभ दिन दिख रहा है। पीली वस्तु पास रखें।

सिंह राशि : भाग्य साथ देगा। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। यात्रा का संयोग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि : कन्या राशि वालों को चोट-चपेट लग सकता है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि : जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति सुदृढ़ होगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। अद्भुत शुभ समय है। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि : शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। आपके सामने नरमस्तक होंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान बहुत अच्छा और व्यापार भी बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि : लिखने पढ़ने में समय व्यतीत करें। विद्यार्थियों के लिए अति उत्तम समय है। कुछ अगर शुरू करना चाहते कोई ट्रेनिंग या लिखना पढ़ना स्कूल में दाखिला लेना चाहते हैं, तो ये दिन आपके लिए बड़ा शुभ है। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान बहुत अच्छा है और व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि : घरेलू सुख बढ़-चढ़कर बढ़ेगा। घर में कुछ उत्सव संभव है। मां के स्वास्थ्य में सुधार होगा। भूमि और वाहन की खरीदारी होगी। स्वास्थ्य प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।

कुंभ राशि : व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोई नए कार्य की शुरुआत हो सकती है। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम-संतान अच्छा  और व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि : शब्द साधक बने रहेंगे। स्वास्थ्य में बहुत सुधार होने की गुंजाइश है। प्रेम-संतान बहुत अच्छा,व्यापार बहुत अच्छा, धन का आगमन दिख रहा है और कुटुम्बों में वृद्धि दिखाई दे रही है। पीली वस्तु पास रखें।