Aaj Ka Rashifal : मेष से मीन तक जाने सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़े राशिफल

 
Aaj Ka Rashifal : मेष से मीन तक जाने सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़े राशिफल 

Horoscope 10 March 2024 rashifal: 10 मार्च को रविवार है। रविवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा।

मेष राशि : फालतू के खर्चे मन को परेशान करेंगे। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पार्टनरशिप में प्रॉब्लम रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार मध्यम है। सूर्य को जल देते रहें और काली वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि : कोर्ट-कचहरी से पंगेबाजी न करें। सरकारी तंत्र से पंगेबाजी न करें। स्वास्थ्य थोड़ा ऊपर-नीचे बना रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति भी अच्छी नहीं है। व्यापारिक दृष्टिकोण से यह खराब समय साबित हो सकता है। कोई नई शुरुआत न करें और व्यापारिक स्थिति को बहुत ही शांति से निपटाएं। लाल वस्तु का दान करें। शुभ होगा।

मिथुन राशि : भाग्य पर भरोसा करके किसी शुभ कार्य की शुरुआत मत करिएगा। जांच-परखकर आगे बढ़िएगा। यात्रा में कष्ट संभव है। अपमानित होने का भय रहेगा। प्रेम-संतान का भी भरपूर सहयोग नहीं मिलेगा। व्यापार मध्यम रहेगा। कालीजी को प्राणाम करते रहें।

कर्क राशि : परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बहुत बचकर पार करें। वाहन धीरे चलाएं। कोई रिस्क न लें। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। बजरंग बली को प्रणाम करें और काली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि : जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें और साथ पर भी ध्यान दें। आपस की प्रॉब्लम कोर्ट-कचहरी तक न निकलें। समाज तक न निकलें। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार मध्यम है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

कन्या राशि : शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे, लेकिन शत्रुओं की संख्या बहुत है। डिस्टर्ब करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान ठीक-ठाक, व्यापार भी ठीक-ठाक। शनिदेव की शरण में बने रहें। नीली वस्तु पास रखें और उन्हें प्रणाम करें।

तुला राशि : मन में आशा-निराशा के भाव रहेंगे। बच्चों को लेकर के मन बहुत परेशान रहेगा। प्रेम में बड़े स्तर का तू-तू,मैं-मैं न हो। इस बात का ध्यान रखें। विद्यार्थियों के लिए आसंमजस्य की स्थिति है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार मध्यम है। शिवजी को प्रणाम करें और उनका जलाभिषेक करें। शुभ होगा।

वृश्चिक राशि: घरेलू सुख बाधित रहेगा। घर में बहुत बड़े नकारात्मक ऊर्जा का संचार दिख रहा है। कोर्ट-कचहरी तक बात न पहुंचे। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वंय का रक्तचाप भी अनियमित हो सकता है। स्वास्थ्य,प्रेम और व्यापार मध्यम है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि : नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। पार्टनरशिप में परेशानी हो सकती है। नए व्यापार अभी न प्रारंभ करें। अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वंय के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान ठीक है और व्यापार मध्यम है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि : निवेश किया तो निश्चित नुकसान होगा। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। कुटुम्बों में अनबन और कोई बड़ा झगड़ा हो सकता है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार मध्यम दिख रहा है। हरी वस्तु पास रखें।

कुंभ राशि: ऊर्जा का उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कई तरह के लोग इस समय जुड़े रहेंगे। नेगेटिव और पॉजिटिव के बीच आप जुझते रहेंगे। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा। व्यापार भी मध्यम रहेगा। गणेशजी को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि: बहुत ज्यादा इस समय लॉस हो रहा है और लॉस का समय बना हुआ है। सरकारी तंत्र से कोई पंगेबाजी मत करिएगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिएगा। खासकर स्किन, नर्वस सिस्टम और न्यूरो की प्रॉब्लम प्रेम-संतान और व्यापार बहुत खराब दिख रहा है। बहुत बचकर पार करें। काली वस्तु का दान करें। शिवजी का जलाभिषेक करें। शुभ होगा।