प्रोस्टेट कैंसर का अगर बढ़ रहा है खतरा, तो डॉक्टर से जानिये पूरी जानकारी

 
प्रोस्टेट कैंसर का अगर बढ़ रहा है खतरा, तो डॉक्टर से जानिये पूरी जानकारी

बढ़ती उम्र में प्रोस्सेट की समस्या एक आम बात हो चुकी है। जैसे-जैसे व्यक्ति की उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे अधिकतर लोगों को प्रोस्टेट बढ़ने लगता है। ऐसी स्थिति में प्रोस्टेट बढ़ने के कारण प्रोस्टेट कैंसर होने का खतरा भी बढ़ने लगता है। 

मदर हॉस्पिटल के एम डी आयुर्वेद डॉक्टर विवेक दलाल बताते हैं कि उम्र बढ़ने के साथ-साथ प्रोस्टेट भी बढ़ने लगता है। इस स्थिति में कुछ लोगों का प्रोस्टेट 100 ग्राम तक पहुंच जाता है। जिसकी वजह से प्रोस्टेट कैंसर होने का खतरा होता है। 

इस समस्या में सबसे दुखद बात यह है कि प्रोस्टेट का ऑपरेशन होने के बावजूद भी इसके बढ़ने की संभावना रहती है। ऐसे में प्रोस्टेट को बढ़ने से रोकने के लिए इसका स्थायी समाधान अपनाने की आवश्यकता होती है। 

प्रोस्टेट पुरुषों में एक अखरोट के आकार की ग्रंथि होती है। इसमें वीर्य का उत्पादन होता है, जो स्पर्म के लिए पोषण जुटाने का कार्य करता है | जिन लोगों का प्रोस्टेट बढ़ता है, उन्हें बार-बार पेशाब आती है। 

* बार-बार पेशाब होने की वजह से नींद पूरी न होने की समस्या हो सकती है। 

* पेशाब एक बार में क्लियर न होना।

* पेशाब में जलन होना। 

इस समस्या से बचाव के लिए एक बेहतरीन आयुर्वेदिक जूस है, जिसका सेवन करने से प्रोस्टेट को बढ़ने से रोका जा सकता है| आप लौकी और तुलसी के जूस को अपने ख़ान पान में शामिल करे साथ में गोखरू का चूर्ण भी ले । आपको इस समस्या का जड़ से समाधान मिल जाएगा ।

मदर हॉस्पिटल के डायरेक्टर अमित जैन का मानना है कि आयुर्वेद और होम्योपैथी से ही हर समस्या का जड़ से समाधान संभव है । ये कोई अल्टरनेट चिकित्सा प्रणाली नहीं बल्कि हर रोग की प्रमुख चिकित्सा है ।