Fruits Avoid in Summer: गर्मियों के मौसम में इन 4 फलों से कर लें तौबा, वरना फायदे की जगह हो जाएगा नुकसान

 
Fruits Avoid in Summer: गर्मियों के मौसम में इन 4 फलों से कर लें तौबा, वरना फायदे की जगह हो जाएगा नुकसान

Fruits To Avoid eating in Summer: इन दिनों भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। ऐसे में शरीर को ठंडा रखने के लिए लोग तरह- तरह की सब्जियां और फल खाते है। लेकिन इस तपती गर्मी में आपको इन फलों का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। 

क्योंकि ये आपको फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकते है। अगर आप गर्मी में इन मौसमी फलों को खाते है तो आपके शरीर का तापमान बढ़ सकता है। जिससे  दस्त, पेट दर्द, नकसीर की समस्या उत्तपन्न हो सकती है। तो चलिए जानते हैं ऐसे फलों के बारे में जिनका सेवन गर्मी के मौसम में बहुत ज्यादा नहीं करना चाहिए। 

1. आम

 गर्मी का सीजन शुरू होते ही मार्केट में हर जगह आम दिखने शुरू हो जाते है। आम हर किसी को बेहद पसंद होता है। लेकिन इन दिनों आम का ज्यादा सेवन करने से आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। क्योंकि आम की तासीर गर्म होती है। इसके अधिक सेवन से आपको दस्त, नकसीर, पेट दर्द हो सकता है। इसके साथ ही शरीर का तापमान बढ़ सकता है। सुबह भी आप सबसे पहले आम खाते हैं तो इससे शुगल लेवल बढ़ सकता है। इसलिए सीमित मात्रा में ही आम का सेवन करें।

2.   पपीता

 वैसे तो पपीता पेट के लिए बेहद ही शानदार फल है, लेकिन इसकी तासीर गर्म होती है। इसे एक्सपर्ट सर्दियों में अधिक खाने की सलाह देते हैं। गर्मी में खाएंगे अधिक तो बॉडी हीट बढ़ेगा। लेकिन अगर आप बेहद कम मात्रा में खाएं तो अधिक नुकसान नहीं होगा।  इसमें फाइबर, फोलेट, मैग्नीशियम, पोटैशियम, एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन ए, बी, ई, के, कैल्शियम, लाइकोपीन, अधिक होता है जो हार्ट डिजीज, कैंसर, डायबिटीज आदि से बचाव कर सकता है। हालांकि, अधिक फाइबर युक्त चीजों के सेवन से कई बार दस्त होता है।

3.  खजूर

 यदि आप गर्मी के मौसम में डेली खजूर खा रहे हैं तो ऐसा करना छोड़ दें। बेशक खजूर बेहद पौष्टिक और हेल्दी फल है, लेकिन ये बेहद गर्म होता है। इसके अधिक सेवन से शरीर का तापमान बढ़ सकता है। ऐसे में इसे गर्मी की बजाय सर्दियों में अधिक खाने की सलाह दी जाती है। ये एनीमिया दूर करता है और हड्डियों को मजबूती देता है। लेकिन गर्मी मे खानें के बजाय आप सर्दियों में इसका सेवन कर सकते है। 

4.  लीची

ये एक ऐसा फल है जो गर्मी के मौसम में ही मिलता है, वह भी एक या दो महीना। हालांकि, तासीर लीची की भी गर्म ही होती है। ऐसे में जो लोग बैठकर 30-40 लीची एक बार में ही खा जाते हैं, वे इसे खाने में सावधानी बरतें। इसमें शुगर भी काफी होता है, ऐसे में डायबिटीज में खाने से परहेज करें वरना तेजी से शुगर लेवल हाई हो सकता है।