हरियाणा में महिला के साथ रेप, सोशल साइट के जरिए दोस्त बना कर दिया शादी का झांसा

 
हरियाणा के रेवाड़ी में एक महिला के साथ सोशल साइट्स के जरिए दोस्त बने एक शख्स ने रेप किया।   महिला को शादी का झांसा देकर अपने कमरे पर बुलाया और रेप कर उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली।   यहां आरोपी का एक दूसरा साथी भी था। दोनों ने मिलकर महिला को जान से मारने की धमकी दी।  Also Read - Aaj Ka Sarso ka bhav: राजस्थान में सरसों के भाव में आई तगड़ी गिरावट,जानें आज की मंडियो के ताजा रेट  कसौला थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।  मिली जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम जिले के एक गांव की रहने वाली 33 साल की महिला एक कंपनी में काम करती है।   पिछले साल सोशल साइट के जरिए उसकी बिहार निवासी राहुल पांडेय से जान पहचान हो गई। दोनों के बीच रोजाना बात होने लगी।   पीड़िता के पति की मौत हो चुकी है। उसके एक बेटा भी है।   पीड़िता का आरोप है कि आरोपी राहुल पांडेय ने उसे शादी का झांसा दिया और फिर रेवाड़ी के कसौला चौक स्थित अपने कमरे पर बुला लिया।  महिला का आरोप है कि यहां राहुल पांडेय ने उसके साथ रेप किया और उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली।    बाद में आरोपी का एक अन्य साथी कुलदीप भी वहां पहुंच गया। आरोपी राहुल और कुलदीप ने उसे जान से मारने की धमकी दी।   इसके बाद वह वापस अपने घर आ गई। महिला ने बताया कि राहुल और कुलदीप दोनों बावल एरिया में ही रहते थे।   पीड़िता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कसौला थाना पुलिस में शिकायत दी।   मामले की जांच कर रही सब इंस्पेक्टर प्रमिला ने बताया कि दोनों आरोपियों के पीड़िता की शिकायत के तुरंत बाद केस दर्ज कर लिया गया है।   आरोपियों पर 376 (2) (N), 354A, 506, 34 आईपीसी के तहत FIR दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही दोनों को गिरफ्तार किया जाएगा।

हरियाणा के रेवाड़ी में एक महिला के साथ सोशल साइट्स के जरिए दोस्त बने एक शख्स ने रेप किया। 

महिला को शादी का झांसा देकर अपने कमरे पर बुलाया और रेप कर उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। 

यहां आरोपी का एक दूसरा साथी भी था। दोनों ने मिलकर महिला को जान से मारने की धमकी दी।

कसौला थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम जिले के एक गांव की रहने वाली 33 साल की महिला एक कंपनी में काम करती है। 

पिछले साल सोशल साइट के जरिए उसकी बिहार निवासी राहुल पांडेय से जान पहचान हो गई। दोनों के बीच रोजाना बात होने लगी। 

पीड़िता के पति की मौत हो चुकी है। उसके एक बेटा भी है। 

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी राहुल पांडेय ने उसे शादी का झांसा दिया और फिर रेवाड़ी के कसौला चौक स्थित अपने कमरे पर बुला लिया।

महिला का आरोप है कि यहां राहुल पांडेय ने उसके साथ रेप किया और उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। 

बाद में आरोपी का एक अन्य साथी कुलदीप भी वहां पहुंच गया। आरोपी राहुल और कुलदीप ने उसे जान से मारने की धमकी दी। 

इसके बाद वह वापस अपने घर आ गई। महिला ने बताया कि राहुल और कुलदीप दोनों बावल एरिया में ही रहते थे। 

पीड़िता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कसौला थाना पुलिस में शिकायत दी।

मामले की जांच कर रही सब इंस्पेक्टर प्रमिला ने बताया कि दोनों आरोपियों के पीड़िता की शिकायत के तुरंत बाद केस दर्ज कर लिया गया है। 

आरोपियों पर 376 (2) (N), 354A, 506, 34 आईपीसी के तहत FIR दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही दोनों को गिरफ्तार किया जाएगा।