कौन हैं नायब सिंह सैनी? हरियाणा की संभालेंगे कमान, 5 बजे लेंगे सीएम पद की शपथ

 
कौन हैं नायब सिंह सैनी? हरियाणा की संभालेंगे कमान, 5 बजे लेंगे सीएम पद की शपथ 

Who is Nayab Singh Saini: नायब सिंह सैनी ओबीसी समुदाय से आते हैं। पिछले साल 2023 में उन्हें बीजेपी हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का विश्वासपात्र माना जाता है। सैनी को संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है।

1996 में उन्हें हरियाणा बीजेपी के संगठन में जिम्मेदारी दी गई थी। उसके बाद वर्ष 2002 में नायब सैनी अंबाला बीजेपी युवा मोर्चा के जिला महामंत्री बने थे।

कौन हैं नायब सिंह सैनी? हरियाणा की संभालेंगे कमान, 5 बजे लेंगे सीएम पद की शपथ 

2005 में नायब सिंह सैनी भाजपा अंबाला युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बने। इसके बाद उन्हें बीजेपी हरियाणा किसान मोर्चा का प्रदेश महामंत्री भी बनाया गया। साल 2012 में नायब सैनी का प्रमोशन हुआ और उन्हें अंबाला का जिला अध्यक्ष बना दिया गया।

2014 के विधानसभा चुनाव में नायब सिंह सैनी को नारायणगढ़ से टिकट दिया गया और वह जीतकर विधानसभा पहुंच गए।

कौन हैं नायब सिंह सैनी? हरियाणा की संभालेंगे कमान, 5 बजे लेंगे सीएम पद की शपथ 

नायब सिंह सैनी को मनोहर लाल खट्टर के करीबी होने का भी फायदा मिला। वर्ष 2016 में उन्हें खट्टर के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री बनाया गया। 2019 के लोकसभा चुनाव में नायब सिंह सैनी को कुरुक्षेत्र से टिकट दिया गया और वह सांसद बन गए।