Weather Updates: मई में होगा गर्मी से बुरा हाल, 11 दिनों तक लू की चपेट में रहेंगे ये राज्य

 देशभर में भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। ऐसे में एक बार फिर गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखाएगी। मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में 11 दिनों के लू का अलर्ट जारी किया है। 
 
Weather Updates: मई में होगा गर्मी से बुरा हाल, 11 दिनों तक लू की चपेट में रहेंगे ये राज्य

Weather Updates: देशभर में भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। ऐसे में एक बार फिर गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखाएगी। मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में 11 दिनों के लू का अलर्ट जारी किया है। मई का महीना शुरू होते ही मौसम विभाग ने मौसम को लेकर नया अपडेट जारी किया।

मौसम विभाग के मुताबिक मई के महीनें में देश के कई हिस्सों में बारिश तो कहीं बढ़ती गर्मी का कहर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग  के अनुसार राजस्थान पूर्वी मध्य प्रदेश पंजाब हरियाणा चंडीगढ़ दिल्ली उत्तर प्रदेश समेत तेलंगाना में इस माह पांच से सात दिन लू चलने की संभावना है। 
 

इसी दौरान दक्षिण राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा और गुजरात में 8 से 11 दिन लू चलेगी। राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के बाकी क्षेत्रों और छत्तीसगढ़, अंदरूनी ओडिशा, गंगा तटीय बंगाल, झारखंड, बिहार, उत्तरी अंदरूनी कर्नाटक व तेलंगाना में इस माह पांच से सात दिन लू चलने की संभावना है। 

सामान्य तौर पर मई में उत्तर के मैदानों, मध्य भारत और प्रायद्वीपीय भारत से सटे इलाकों में लगभग तीन दिन लू चलती है। विभाग ने कहा कि पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश इलाकों, उत्तर पश्चिम भारत व मध्य भारत के कुछ हिस्सों तथा प्रायद्वीपीय भारत के पूर्वोत्तर इलाके से सटे क्षेत्रों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।