Weather Update: दिल्ली वालों को सताएगी भीषण गर्मी, 42 पार पहुंचेगा पारा, IMD का अलर्ट

 मई का महीना शरू होते ही राजधानी दिल्ली में गर्मी भी बढ़ने लगी है। तापमान बढ़ने की वजह से दिल्लीवासियों का बुरा हाल है।
 
दिल्ली वालों को सताएगी भीषण गर्मी, 42 पार पहुंचेगा पारा, IMD का अलर्ट

Delhi Weather Updates: मई का महीना शरू होते ही राजधानी दिल्ली में गर्मी भी बढ़ने लगी है। तापमान बढ़ने की वजह से दिल्लीवासियों का बुरा हाल है। ऐसे में मौसम विभाग ने मौसम को लेकर ताजा अपडेट दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल दिल्ली में बारिश के आसार नहीं है। 

बल्कि अब यहां के लोगों को भीषण गर्मी सताएगी। इसके साथ ही लू चलने की भी संभावना है। पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में गर्मी से राहत की संभावना कम है। अगले दो से तीन दिन गर्मी का प्रकोप और ज्यादा बढ़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, आज यानि सोमवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रह सकता है। 

वहीं 7 व 8 मई का दिन काफी ज्यादा गर्म रह सकता है। इस दिन अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री रह सकता है। 9 मई की रात बूंदाबांदी की संभावना है। लेकिन इसका गर्मी पर असर नहीं पड़ेगा। 9 व 10 मई को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक रह सकता है। 

11 मई को अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक पहुंच सकता है। बता दें कि मई का महीना शुरू होते ही दिल्ली में गर्मी की तपिश लू का अहसास करवा रही है। मौसम विभाग ने अभी लू की घोषणा नहीं की है। लेकिन हवाएं काफी गर्म हैं। अगले दो दिनों तक गर्मी का प्रकोप और बढ़ेगा। वहीं, कुछ प्राइवेट वेदर एक्सपर्ट्स के अनुसार, 7 से 10 मई तक दिल्ली समेत उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में लू का प्रकोप शुरू हो सकता है।