Weather Update: कहीं पर लू तो कुछ राज्यों में होगी झमाझम बारिश, जानिए आपके राज्य का हाल

देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी की वजह से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग  ने कई हिस्सों में लू का अलर्ट जारी किया है।
 
 कहीं पर लू तो कुछ राज्यों में होगी झमाझम बारिश


Weather Update: देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी की वजह से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग  ने कई हिस्सों में लू का अलर्ट जारी किया है। वहीं कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी के बीच झमाझम बारिश होगी। जानिए आज का मौसम कैसा रहने वाला है।

IMD द्वारा जारी अलर्ट के मुताबिक, बिहार, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के कई हिस्सों में भीषण लू चलने की संभावना है।

लू से अभी नहीं मिलेगी राहत
मौसम विभाग ने अपने अलर्ट में बताया कि पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भीषण लू चलने की संभावना है। वहीं, झारखंड, बिहार, ओडिशा, महाराष्ट्र, सौराष्ट्र, कच्छ, गुजरात, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी में अभी लू से लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है।

IMD के अलर्ट के मुताबिक, इन सभी जगहों पर चार मई तक लू की स्थिति बनी रह सकती है।  मौसम विभाग ने बताया कि ओडिशा और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग इलाकों में छह मई तक लू चलने की संभावना है।

इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
मौसम विभाग ने अपने अलर्ट में बताया कि कई राज्यों में आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है। IMD के मुताबिक, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन राज्यों में दो , पांच और छह मई को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

दिल्ली वालों को लू से मिलेगी राहत
भीषण गर्मी के बीच दिल्ली में लू से लोगों को राहत मिली हुई है। मौसम विभाग ने गुरुवार को आसमान साफ रहने और दिन के दौरान 35 से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 21 और 37 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। शनिवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और रात में हल्की बरसात भी हो सकती है।