UP Weather Updates: यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, इस दिन आंधी के साथ होगी बारिश

पूरे उत्तर भारत में इन दिनों भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। इसी बीच यूपीवासियों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग की मानें तो 30 मई से पूर्वी उत्तर प्रदेश का मौसम बदलने वाला है। हालांकि तब तक पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 
 
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, इस दिन आंधी के साथ होगी बारिश


UP Weather Updates: पूरे उत्तर भारत में इन दिनों भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। इसी बीच यूपीवासियों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग की मानें तो 30 मई से पूर्वी उत्तर प्रदेश का मौसम बदलने वाला है। हालांकि तब तक पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 


मौसम विभाग के तहत राजस्थान के ऊपर विपरीत चक्रवाती हवा का दबाव बन रहा है। एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इससे हवा का रुख पुरवा हो जाएगा। इससे अधिकतम तापमान ज्यादा ऊपर नहीं चढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार 31 मई की रात से कुछ बदलाव के आसार हैं। 

1 जून को मेरठ सहित दिल्ली-एनसीआर और वेस्ट उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इससे दिन के तापमान में गिरावट हो सकता है। लू से भी राहत की उम्मीद है। पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ और मैदानों में बन रहे चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से यह राहत की उम्मीद जगी है। ऐसे में यहां के लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार है।