UP News: दुल्हन 10 लाख के गहने और नकदी लेकर हुई रफ्फूचक्कर: मायके लेकर गया था भाई, शादी से पहले भी ले चुक हैं 5 लाख

उत्तर प्रदेश के आगरा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां दुल्हन शादी के बाद 5 लाख रुपये नकदी और सोने के गहने लेकर फरार हो गई। 
 
 दुल्हन 10 लाख के गहने और नकदी लेकर हुई रफ्फूचक्कर

 
UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां दुल्हन शादी के बाद 5 लाख रुपये नकदी और सोने के गहने लेकर फरार हो गई। मायके का नाम लेकर गई दुल्हन को जब दूल्हा लेने गया तो उसे धमाकाया और जेल भेजने की धमकी दी। 

मामले के अनुसार दुल्हन यूपी के आगरा के पास बरौली गुर्जर गांव की रहने वाली है। वह 4 नवंबर को शादी करके अलवर शहर के बुध विहार आई थी।

दूल्हे के पिता से सुनिए पूरी ठगी की कहानी

दूल्हे कुलदीप के पिता रामगोपाल ने बताया कि रामवीर सिंह व उसकी पत्नी अर्चना देवी निवासी वृंदावन जगजीत नगर शमशाबाद रोड आगरा यूपी के हैं। उन्होंने कहा कि हमारी भतीजी मनीषा तोमर का विवाह करना है। हम आपके बेटे कुलदीप सिंह से भतीजी का विवाह कर सकते हैं। 

लेकिन विवाह का खर्च बेटे पक्ष को वहन करना होगा। इस पर सहमति होने के बाद 4 नवंबर 2022 को विवाह का पूरा खर्च उठाते हुए कुलदीप व मनीषा की शादी हो गई। शादी में खर्च के नाम पर बेटी वाले ने पहले तीन लाख रुपए वसूले। 

बाद में 20 जने आगरा के जगजीत नगर बारात लेकर गए। मतलब जगजीत नगर राजपुर चूंगी शमशाबाद में विवाह हुआ। जबकि दुल्हन का मूल गांव पास में ही बरौली गुर्जर है।

शादी के बाद दुल्हन अलवर आ गई

विवाह के बाद मनीषा अलवर अपने ससुराल बुध विहार आ गई। यहा ससुराल आने पर परिवार ने खुशी खुशी में मनीषा को एक सोने की नथ, एक सोने का टीका, सोने की कंठी, सोने का मंगलसूत्र, सोने का हार, सोने की बाजूबंद, सोने की चूड़ियां, चार अंगूठी, कमरबंद, चांदी के पायजेब, चांदी की चार चुटकी आद जेवर पहनाए । करीब 10 लाख रुपए के जेवर दिए। उसके बाद देवी देवताओं ेक दर पर ढोक देने गए।

10 दिन बाद दुल्हन का भाई ले गया

इसके बाद 11 नवंबर को मनीषा का भाई नीरज पुत्र किशोर सिंह्, पंकज पुत्र राम सिंह, कृष्णाा जैन यहां आए और मनीषा को लेकर चले गए। मनीषा पूरे जेवर पहनकर घर से पिहर के लिए निकली।

इसके बाद में मनीषा का पति कुलदीप उसे लेने वापस गया। लेकिन मनीषा के पिता किशोर सिंह पुत्र निहाल सिंह , माता ललिता देवी, चाचा रामवीर सिंह व चाची अर्चना ने वापस भेजने से मना कर दिया।यही नहीं धमकी दी कि वापस जाओ।

 वरना दूसरे केस में फंसा देंगे। हम ऐसे ही लोगों से रकम व जेवर ठगते हैं। इस तरह 5 लाख रुपए नकद व करीब 10 लाख रुपए के जेवर ठग लिए। जिसकी पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पहले काफी बार दुल्हन को लाने के प्रयास किए गए। सब प्रयास फेल होने के बाद पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया गया।

यूपी की पुलिस ने कहा- 20 परिवार ऐसा कर रहे

दुल्हन के परिवार वाले वहां की पुलिस से मिले। तब पुलिस ने बताया कि इस गांव के 15 से 20 परिवार इसी तरह ठगी करते हैं। उनके खिलाफ पहले के कई मुकदमें चल रहे हैं।

 यह सब सुनकर दुल्हा और उसका परिवार वापस लौट आया। यहां आने के बाद शिवाजी पार्क थाने में रिपोर्ट दी है। अब पुलिस मामले की जांच में लगी है।