हरियाणा में नेताजी की फर्जी अश्लील वीडियो वायरल करने पर एक्शन, दो आरोपी गिरफ्तार

 
हरियाणा में नेताजी की फर्जी अश्लील वीडियो वायरल करने पर एक्शन, दो आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा में भाजपा नेता की कथित अश्लील वीडियो वायरल मामले में अब पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने इस मामले में गुरुग्राम से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी किसी कांग्रेसी नेता की आईटी सैल के सदस्य बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक हरियाणा में भाजपा के नेता की कथित वीडियो वायरल हुई थी जिसके बाद इस वीडियो को हरियाणा भाजपा प्रदेश प्रभारी का नाम जोड़कर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था, इस मामले में गुरुग्राम पुलिस ने केस दर्ज किया था।

भाजपा आईटी सेल के अरुण यादव की शिकायत पर गुरुग्राम साइबर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किाय गया था जिसमें पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

यादव ने कहा, ''हमारी जांच के दौरान, यह पाया गया कि दोनों वरिष्ठ भाजपा नेताओं को बदनाम करने के लिए एक आपत्तिजनक वीडियो के संबंध में उनके नामों का उल्लेख किया जा रहा था।'' “यह एक पुराना वीडियो है और हमारे राज्य पार्टी प्रभारी बिप्लब कुमार देब का नाम भी इसमें घसीटा जा रहा है। हमें पता चला कि वीडियो पुराना है, जब देब त्रिपुरा के मुख्यमंत्री थे। उनका इस फर्जी वीडियो से कोई संबंध नहीं है,'' यादव ने कहा।

आईपीसी की धारा 500 (मानहानि की सजा से संबंधित) और 509 (किसी भी महिला की गरिमा का अपमान करने का इरादा) और आईटी अधिनियम की धारा 67 ए के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''जांच चल रही है।''

Two accused :

1.Sonu Malik R/O Sinkh-Paathri(Panipat) and

2.Dharmender Malik R/O

Chhichhdana(Sonipat)