Train Schedule: हरियाणा में किसान आंदोलन के चलते कई गाड़ियां प्रभावित, ये रद्द हुई ट्रेनों की लिस्ट

Train Schedule: किसान आंदोलन के कारण रेल यातायात प्रभावित रेलसेवाएं रद्द/आंशिक रद्द/मार्ग परिवर्तित रहेगी

 
Train Schedule: हरियाणा में किसान आंदोलन के चलते कई गाड़ियां प्रभावित, ये रद्द हुई ट्रेनों की लिस्ट

Train Schedule: किसान आंदोलन के कारण रेल यातायात प्रभावित रेलसेवाएं रद्द/आंशिक रद्द/मार्ग परिवर्तित रहेगी

उत्तर रेलवे के अम्बाला मण्डल के शंभू स्टेशन पर किसान आंदोलन के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त आंदोलन के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगीः- 

रद्द रेल सेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 14653, हिसार-अमृतसर रेलसेवा दिनांक 06.05.24, 07.05.24 व 08.05.24 को रद्द रहेगी। 
2. गाडी संख्या 14654, अमृतसर-हिसार रेलसेवा दिनांक 05.05.24, 06.05.24 व 07.05.24 को रद्द रहेगी। 
3. गाडी संख्या 04571, भिवानी-धुरी रेलसेवा दिनांक 05.05.24, 06.05.24 व 07.05.24 को रद्द रहेगी। 
4. गाडी संख्या 04572, धुरी-सिरसा रेलसेवा दिनांक 05.05.24, 06.05.24 व 07.05.24 को रद्द रहेगी। 

5. गाडी संख्या 04574, लुधियाना-भिवानी रेलसेवा दिनांक 05.05.24, 06.05.24 व 07.05.24 को रद्द रहेगी। 
6. गाडी संख्या 04575, हिसार-लुधियाना रेलसेवा दिनांक 05.05.24, 06.05.24 व 07.05.24 को रद्द रहेगी। 

7. गाडी संख्या 04576, लुधियाना-हिसार रेलसेवा दिनांक 05.05.24, 06.05.24 व 07.05.24 को रद्द रहेगी। 
8. गाडी संख्या 04743, हिसार-लुधियाना रेलसेवा दिनांक 05.05.24, 06.05.24 व 07.05.24 को रद्द रहेगी। 

9. गाडी संख्या 04744, लुधियाना-चूरू रेलसेवा दिनांक 05.05.24, 06.05.24 व 07.05.24 को रद्द रहेगी। 
10. गाडी संख्या 04746, लुधियाना-हिसार रेलसेवा दिनांक 05.05.24, 06.05.24 व 07.05.24 को रद्द रहेगी। 

11. गाडी संख्या 04745, चूरू-लुधियाना रेलसेवा दिनांक 05.05.24, 06.05.24 व 07.05.24 को रद्द रहेगी। 
12. गाडी संख्या 04573, सिरसा-लुधियाना रेलसेवा दिनांक 05.05.24, 06.05.24 व 07.05.24 को रद्द रहेगी। 

आंशिक रद्द रेल सेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 14661, बाडमेर-जम्मूतवी रेलसेवा दिनांक 05.05.24, 06.05.24 व 07.05.24 को बाडमेर से प्रस्थान करेगी वह दिल्ली तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा दिल्ली-जम्मूतवी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 

2. गाडी संख्या 14662, जम्मूतवी-बाडमेर रेलसेवा दिनांक 05.05.24, 06.05.24 व 07.05.24 को जम्मूतवी के स्थान पर दिल्ली से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा जम्मूतवी-दिल्ली के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेल सेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 12413, अजमेर-जम्मूतवी रेलसेवा दिनांक 05.05.24, 06.05.24 व 07.05.24 को अजमेर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग जाखल-धुरी-लुधियाना होकर संचालित होगी। 

2. गाडी संख्या 12414, जम्मूतवी-अजमेर रेलसेवा दिनांक 05.05.24, 06.05.24 व 07.05.24 को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग लुधियाना-धुरी-जाखल होकर संचालित होगी।