हरियाणा के नये मुख्यमंत्री के नाम का हुआ ऐलान, आज 5 बजे होगा शपथ ग्रहण समारोह

 
हरियाणा के नये मुख्यमंत्री के नाम का हुआ ऐलान, आज 5 बजे होगा शपथ ग्रहण समारोह

हरियाणा के नये मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया गया है। हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी हरियाणा के नये मुख्यमंत्री होंगे। शाम को 5 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा।

नए मुख्यमंत्री की रेस में हरियाणा बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी के नाम की चर्चा पर है। सैनी को बीते दिनों ही हरियाणा बीजेपी का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया था। वो कुरुक्षेत्र से सांसद हैं।

2002 में वो युवा मोर्चा बीजेपी अंबाला से जिला महामंत्री बने थे।

इसके बाद साल 2005 में युवा मोर्चा भाजपा अंबाला में जिला अध्यक्ष पर बने। इसके अलावा वो कई पदों पर रहे। 2014 में नारायण गढ़ विधानसभा से विधायक बने। 2019 में कुरुक्षेत्र से सांसद चुने गए थे.।इसके बाद केंद्रीय नेतृत्व ने हरियाणा में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष बनाया था।