हरियाणा में नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर भाभी से दुष्कर्म, पता लगने पर पति ने छोड़ा और देवर ने छीन लिए गहने

हरियाणा के जींद से एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां ने देवर ने महिला के साथ इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। 
 
हरियाणा में नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर भाभी से दुष्कर्म

Haryana News: हरियाणा के जींद से एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां ने देवर ने महिला के साथ इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। जब इस बात का पता महिला के पति को चला तो उसने उसे छोड़ दिया। जिसके बाद पीड़ित महिला आरोपी के पास जाकर रहने लगी। आरोप है कि आरोपी ने उसके गहनों पर भी कब्जा कर लिया। 

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ यौन शोषण समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक सोनीपत जिले के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी जींद गढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई है। रिश्ते में देवर सुनील ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

जब इसका पता उसके पति को लगा तो उसने साथ रहने से इन्कार कर दिया। इसके बाद वह पति को छोड़कर सुनील के घर आ गई। लेकिन यहां पर सुनील ने उसका यौन शोषण करना शुरू कर दिया, जिसमें आरोपी के परिजनों ने उसका साथ दिया। जब उसने सुनील पर शादी का दबाव डाला तो उसने शादी करने से इन्कार कर दिया। 

इस दौरान आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट की और गहने अपने पास रख लिए। आरोपियो ने महिला को जान से मारने की धमकी देकर उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद महिला ने थाने में इसकी शिकायत दी। वहीं इस मामले में पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत पर सुनील, उसके पिता लीलूराम, भाई जसबीर, प्रवीन, सचिन, अनीता के खिलाफ खिलाफ यौन शोषण समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।