Safai Karamchari Salary: हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हुई मौज, सरकार ने बढ़ाया मानदेय, देखें नया लिस्ट

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मंगलवार को बड़ी घोषणा की. उन्होंने शहरी और ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का मानदेय बढ़ा दिया है.
 
हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हुई मौज


Safai Karamchari Salary: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मंगलवार को बड़ी घोषणा की. उन्होंने शहरी और ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का मानदेय बढ़ा दिया है. नगर पालिकाओं के सफाई कर्मचारी का मानदेय 17 हजार और ग्रामीण क्षेत्रों के सफाई कर्मचारियों का मानदेय 16 हजार किया गया है.


विधानसभा चुनावों से पहले हरियाणा सरकार सभी कर्मचारियों को खुश करने में लगी हुई है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों के वेतन में 8% बढ़ोतरी करने के बाद अब सरकार ने एक और बड़ा ऐलान किया है।

बता दें कि हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने ग्रामीण और शहरी सफाई कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाया है। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाकर 17 हजार कर दिया है। 

वहीं ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का मानदेय 16 हजार किया गया है। हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने इसकी जानकारी दी है। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने तीन साल पहले सफाई कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी की थी।