Mousam Update: हरियाणा के हिसार समेत इन जिलों में बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि, गेहूं और सरसों की फसल को पहुंचा भारी नुकसान

 
इन जिलों में बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि गेहूं और सरसों की फसल को पहुंचा भारी नुकसान

Heavy Hailstorm In Haryana :  हरियाणा के शुक्रवार रात और शनिवार सुबह बारिश हुई। इसके बाद दिन में जींद, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद समेत कई जिलों में ओले गिरे। 

हरियाणा के कई जिलों में आज भीषण ओलावृष्टि देखी जा रही है। आज सुबह से ही मौसम में बदलाव देखा जा रहा था वहीं दोपहर में सिरसा, हिसार, दादरी समेत कई जिलों में ओालवृष्टि हो रही है। 
हरियाणा के 9 जिलों मे मौसम विभाग की तरफ से ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है वहीं 8 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने इसको लेकर चेतावनी जारी किया गया है।

वर्षा और ओले गिरने के बाद चली तेज हवा से गेहूं की फसल बिछने का डर किसानों को सता रहा है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार आगे मौसम साफ रहने का अनुमान है। रविवार के लिए ही प्रदेश के मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया था।

इससे पहले शुक्रवार देर शाम को गर्जना व चमक के साथ बूंदाबांदी हुई। गेहूं की फसल के लिए वर्षा फायदेमंद है। अगर वर्षा के साथ तेज हवा (Heavy Hailstorm In Haryana ) चलती है, तो गेहूं की फसल बिछ सकती है।

 इससे गेहूं के उत्पादन पर असर पड़ेगा। वहीं सरसों की फसल भी पकने वाली है, वर्षा व तेज हवा से सरसों की फसल गिर सकती है। जिले में करीब 2.15 लाख हेक्टेयर में गेहूं और लगभग 10 हजार हेक्टेयर में सरसों की फसल है।

गेहूं की अगेती फसल में अब अंतिम सिंचाई का समय है। अच्छी वर्षा होने पर पछेती गेहूं की फसल में भी एक सिंचाई की पूर्ति हो जाएगी और और उसके बाद केवल एक बार ही सिंचाई करनी पड़ेगी। वर्षा की संभावना के चलते कृषि विशेषज्ञाें ने किसानों को फिलहाल फसलों में सिंचाई और स्प्रे नहीं करने की सलाह दी है। कृषि विशेषज्ञ डा. सुभाष चंद्र ने बताया कि वर्षा की संभावना को देखते हुए किसान फिलहाल फसलों में सिंचाई ना करें।

वहीं ज्यादा वर्षा (Heavy Hailstorm In Haryana ) होने की स्थिति में निकासी का भी प्रबंध रखें, ताकि फसल खराब ना हो। इस समय गेहूं की फसल के लिए वर्षा फायदेमंद हैं। तेज हवा चलती है, तो गेहूं की फसल गिर सकती है।