LPG Gas Cylinder: महीने के पहले दिन इतने रुपये सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, फटाफट चेक करें लेटेस्ट रेट

 आज से मई का महीना शुरु हो चुका है। आम लोगों का दिल जीतने के लिए घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में गिरावट थी। इतना ही नहीं व्यावसायिक सिलेंडर की कीमतें कम कर दी थी।
 
महीने के पहले दिन इतने रुपये सस्ता हुआ गैस सिलेंडर


LPG Gas Cylinder: आज से मई का महीना शुरु हो चुका है। आम लोगों का दिल जीतने के लिए घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में गिरावट थी। इतना ही नहीं व्यावसायिक सिलेंडर की कीमतें कम कर दी थी। इस बीच देश के कई शहरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती कर दी है।

इन शहरों में सस्ता हुआ कमर्शियल सिलेंडर
साल 2024 में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में ठीक ठाक गिरावट दर्ज की जा रीह है। कमर्शियल गैस सिलेंडर लगातार दूसरे महीने सस्ता हुआ, जिससे लोगों की जेब से भार कम हो गया। एक बार फिर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, आर्थिक राजधानी मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर 19 रुपये सस्ता हो गया।

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में भी इतने ही रुपये की गिरावट दर्ज की गई। आप तीनों महानगरों से क्रमश, 1745.50 रुपये, 1698.50 रुपये और 1911 रुपये प्रति गैस सिलेंडर की खरीदारी कर सकते हैं। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता की बात करें तो सिलेंडर 20 रुपये सस्ता हुआ, जिसके बाद 1859 रुपये में खरीदारी कर सकेंगे। पिछले दो महीने के भीतर चारों शहरों में कमर्शियल सिलेंडर करीब 50 रुपये सस्ता हो चुका है।

रसोई गैस सिलेंडर के नहीं बदले दाम
कमर्शियल सिलेंडर उपभोक्ताओं को जहां एक तरफ महंगाई से राहत दी घरेलू सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ। आखिरी बार रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 9 मार्च को 200 रुपये की गिरावट की गई थी। इसके बाद से लगातार कीमतों में स्थिरता देखने को मिल रही हैं।

आंकड़ों के अनुसार, राजधनी दिल्ली में घ्रेलू गैस सिलेंडर के दाम 803 रुपये पर बने हुए हैं। कोलकाता में दाम 829 रुपये, मुंबई में 802.50 रुपये और चेन्नई में गैस सिलेंडर की कीमत 818.50 रुपये दर्ज किए जा रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि इस साल घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है। इसकी वजह लोकसभा चुनाव माना जा रहा है।