Kaithal News: कैथल मे पति ने बनाए पत्नी के साथ अप्राकृतिक संबंध, ससुर देवर ने किया रेप का प्रयास

 
Kaithal News: कैथल मे पति ने बनाए पत्नी के साथ अप्राकृतिक संबंध, ससुर देवर ने किया रेप का प्रयास 

हरियाणा के जींद की एक कालोनी निवासी विवाहिता के साथ सुसराल के लोगों द्वारा अत्याचार, ससुर द्वारा उसके साथ छेड़छाड़, देवरों द्वारा रेप का प्रयास का मामला सामने आया है। महिला ने बताया कि कैथल निवासी युवक हनीफ के साथ उसकी शादी हुई थी। शादी में हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया गया था, लेकिन फिर शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल के लोग उसके दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। उसके साथ मारपीट की जाने लगी।

विवाहिता ने आरोप लगाया कि उसका पति हनीफ उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता था, जिससे उसे शारीरिक पीड़ा झेलनी पड़ी। यही नहीं, उसके ससुर नूरद्दीन, देवर संदीप और सलीम ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विवाहिता ने बताया कि विगत 14 मार्च को उसके दोनों देवरों ने उसके साथ रेप का प्रयास किया। किसी तरह वह आरोपितों से छूटकर भाग निकली और अपने मायके आकर परिजनों को घटना से अवगत करवाया।

महिला थाना पुलिस जींद ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज के लिए मारपीट, अप्राकित यौन शोषण, छेड़छाड़ समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। कैथल महिला थाना पुलिस ने हनीफ, नूरद्दीन, संदीप और सलीम के खिलाफ मारपीट, अप्राकृतिक संबंध बनाने, रेप का प्रयास करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।