इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने मांगी जेड प्लस सुरक्षा, पूर्व विधायक राठी की हत्या के बाद मिल रही है धमकियां
Mar 14, 2024, 22:42 IST
![इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने मांगी जेड प्लस सुरक्षा, पूर्व विधायक राठी की हत्या के बाद मिल रही है धमकियां](https://mysirsa.com/static/c1e/client/92932/uploaded/fb9a3d067ccea5f32e879c5568e380a6.jpg)
Haryana News: इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने राज्य सरकार से जेड प्लस सुरक्षा की मांगी है। उन्होंने बताया कि उनके पास धमकी भरे फोन आ रहे हैं। अभय सिंह चौटाला के अनुसार वे हरियाणा के एक प्रमुख राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हुए और लोगों के लिए सरकार की हर स्तर पर विरोध कर रहे है। उसकें विरोध के चलते उन्हे धमकी दी जा रही है।
अभय सिंह चौटाला के अनुसार 25 फरवरी को इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक नफे सिंह राठी की बदमाशों ने हत्या कर दी थी। इनेलो नेता ने आगे कहा कि उन्होंने अपने और अपने परिवार के सदस्यों के लिए सात मार्च को चौबीसों घंटे जेड-प्लस श्रेणी की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार को एक ज्ञापन सौंपा था।