हरियाणा के 9 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट: 60 KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं, पढ़ें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

 
हरियाणा के 9 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट: 60 KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं, पढ़ें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

हरियाणा के 9 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट: 60 KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं, पढ़ें मौसम विभाग का पूर्वानुमान


हरियाणा में प्री मानसून की बरसात से भीषण गर्मी पर रोक लग गई है। मौसम का मिजाज बदलने से तापमान में गिरावट आई है। पंचकूला, अंबाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत सहित कई जिलो में प्री मानसून की बारिश हुई।

इस दौरान आंधी चलने से कई जिलों में बिजली सप्लाई ठप हो गई।

आज भी मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।


ये शहर अलर्ट पर
मौसम विभाग ने जिल जिलों को ऑरेंज अलर्ट पर रखा है उनमें करनाल, इंद्री, रादौर, कैथल, नीलोखेड़ी, थानेसर, पिहोवा, शाहाबाद, अंबाला, बराड़ा , जगाधरी, छछरौली, नारायणगढ़, पंचकूला शामिल हैं। यहां आकाशीय बिजली गिरने को लेकर वॉर्निंग दी गई है। वहीं 60 किलोमीटर की स्पीड से हवाएं चलेंगी।

इसके साथ हांसी, हिसार, आदमपुर, नारनौंद, ऐलनाबाद, फतेहाबाद, रानिया, घरौंडा, गोहाना, जुलाना, सफीदों, जींद, पानीपत, असंध, नरवाना, सिरसा, टोहाना, कलायत, रतिया, डबवाली, गुहला, कालका और को येलो अलर्ट पर रखा गया है। यहां गरज-चमक के साथ बादल छाएंगे। हवा की स्पीड 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक होगी।

21 जून तक ऐसे ही रहेंगे हालात
मौसम में बदलाव से पहले दिन में अधिकतम तापमान 1.5 डिग्री तक कम हुआ है। करनाल में यह 41.4 डिग्री पर आ गया। नूंह में यह सबसे अधिक 45.3 डिग्री दर्ज किया गया। अभी दिन का औसतन तापमान सामान्य से 5.5 डिग्री ज्यादा बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, 2 दिन यानी 21 जून तक कहीं-कहीं बूंदाबांदी या बारिश के आसार हैं।

Haryana, Pre Monsoon Rain Alert, Panchkula, Ambala, Kurukshetra, Kaithal, Karnal, Panipat, Sirsa, Hisar, Gurugram, Weather Alert, हरियाणा , बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग, चौपाल टीवी