हरियाणा के इन जिलों में लू का अलर्ट: जानें कब दस्तक देगा मानसून, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

हरियाणा में गर्मी का प्रकोप जारी है। तपती गर्मी को देखते हुए प्रदेश के 14 जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान हरियाणा में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्यिस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। नहूं सबसे ज्यादा गर्म रहा यहां अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री दर्ज किया गया।
 
हरियाणा के इन जिलों में लू का अलर्ट

हरियाणा में गर्मी का प्रकोप जारी है। तपती गर्मी को देखते हुए प्रदेश के 14 जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान हरियाणा में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्यिस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। नहूं सबसे ज्यादा गर्म रहा यहां अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो 14 जून तक प्रदेश में ऐसे ही हालात बने रहेंगे।

इन जिलों में लू का अलर्ट

मौसम विभाग ने 12 जून यानी आज 14 जिलों में भीषण गर्मी पड़ेगी। इनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, पलवल शामिल हैं। जबकि 13 जून को पूरे हरियाणा में भीषण गर्मी के साथ लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 14 जून को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन हालात को देखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी कर दिया है।

27 जून के बाद मानसून आने के आसार
मौसम विभाग की मानें तो 27 जून के बाद हरियाणा में मानसून की एंट्री हो सकती है। चिंताजनक बात यह है कि 15 जून से प्रदेश में धान रोपाई शुरू होगी, इससे करीब डेढ़ करोड़ यूनिट बिजली की और खपत बढ़ जाएगी। अबकी बार 12 लाख हेक्टेयर में धान रोपाई का लक्ष्य है, किसान मोटे धान की रोपाई जून में ही करते हैं। किसानों को फिलहाल दो ग्रुपों में बिजली दिए जाने की योजना है। जरूरत के अनुसार इसे तीन ग्रुपों में भी चलाया जा सकता है।

नूंह सबसे गर्म

हरियाणा में नूंह सबसे गर्म हो गया है। यहां का पारा 45.9 डिग्री पहुंच गया है। सिरसा का पारा 45.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा हिसार 45.1, जींद 45.5, रेवाड़ी 44.1, सोनीपत 45.0, कुरुक्षेत्र 43.1, रोहतक 45.1, अंबाला 44.1, करनाल 42.6, दादरी 44.8, पानीपत 42.8, महेंद्रगढ़ 44.4, यमुनानगर 43.4, गुरुग्राम 43.4, पंचकूला 42.4, पलवल 43.5 दर्ज किया गया है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में औसतन एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह सामान्य से 4.0 डिग्री तक ज्यादा हो गया है।