HBSE Haryana Board 12th Result: आज जारी होगा हरियाणा बोर्ड की 12वीं कक्षा का रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से कर सकेंगे चेक

 
 HBSE Haryana Board 12th Result: आज जारी होगा हरियाणा बोर्ड की 12वीं कक्षा का रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से कर सकेंगे चेक
HBSE Haryana Board 12th Result: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा आज 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। लाखों विद्यार्थियों का इंतजार आज खत्म होगा। अगर आपका बोर्ड द्वारा 12वीं कक्षा का परिणाम आज दोपहर 3 बजे जारी किया जाएगा। अगर आप भी अपना रिजल्ट चेक करना चाहते हैं तो शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

हरियाणा बोर्ड  12वीं के परिणाम जारी होने के बाद छात्र अपने क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर के जरिए अपना बोर्ड रिजल्ट देख सकेंगे और उनको डाउनलोड कर सकेंगे। मार्कशीट की हार्ड कॉपी नतीजे जारी होने के कुछ दिन बार छात्रों को स्कूल से लेनी होगी।

HBSE Haryana Board 12th Result 2024: कैसे और कब आयोजित हुई हरियाणा बोर्ड वार्षिक परीक्षा 2024

हरियाणा बोर्ड 10वीं, 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2024 को पेन और पेपर मोड में आयोजित किया गया था। यह एग्जाम 27 फरवरी से शुरू होकर 26 मार्च 2024 तक आयोजित किए गए थे।

HBSE Haryana Board 12th Result 2024: 2023 में कब आया था हरियाणा बोर्ड रिजल्ट
हरियाणा बोर्ड द्वारा पिछले साल जारी किए गए नतीजों की बात करें, तो बीएसईएच ने 16 मई 2023 को परिणाम जारी किए थे। इस साल लोकसभा चुनावों को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि नतीजे 10 दिन पहले जारी किये जा सकते हैं।

HBSE Haryana Board 12th Result 2024: कैसे और कहां देखें हरियाणा बोर्ड रिजल्ट 2024
हरियाणा बोर्ड द्वारा 10वीं, 12वीं के नतीजों को जारी करने के बाद परिणामों को आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर यहां बताई गई प्रक्रिया का पालन करके देख सकते हैं।

स्टेप 1.छात्र सबसे पहले हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं ।

स्टेप 2. Latest Notification Section में जाकर HBSE Secondary Exam 2024 Result लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. लिंक पर क्लिक करने के बाद सामने खुली विंडो में रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर, जन्म तिथि दर्ज करें और नीचे दिखाई दे रहा कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट करें।

स्टेप 4. अब आपका परिणाम कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा, जिसे जांचने के बाद आप डाउनलोड कर सकते हैं और इसका प्रिंट निकाल सकते हैं।