Haryana Weather Update : हरियाणा में आज से नौतपा शुरु, 15 जिलों में लू का रेड अलर्ट, 9 दिन पड़ेगी झुलसाने वाली गर्मी

 
Haryana Weather Update : हरियाणा में आज से नौतपा शुरु, 15 जिलों में लू का रेड अलर्ट, 9 दिन पड़ेगी झुलसाने वाली गर्मी 

Haryana Weather Update : हरियाणा में भीषण गर्मी से लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। आज से प्रदेश में नौतपा शुरु हो रहा है। मौसम विभाग ने 15 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किआ है।  इन जिलों में हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, भिवानी, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह शामिल हैं।

वहीं, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत यलो अलर्ट पर हैं। रेड अलर्ट वाले जिलों में पारा 46 पार रहने के आसार हैं।

इस दौरान आसमान से बरसती आग के साथ 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं भी चलेंगी।


कैसा रहेगा मौसम
हरियाणा में अगले 3 दिन गर्मी से कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है। 25 मई से हरियाणा में नौतपा भी शुरू हो रहा है। 26 और 27 मई को भी ऐसे ही हालात रहेंगे। इस दौरान तेज गर्म हवाएं चलेंगी। नौतपा के दौरान लगातार 9 दिन भीषण गर्मी पड़ती है। नौतपा तब होता है जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है। यह हर साल आता है। इस दौरान 9 दिनों तक सूर्य देव उग्र रूप में रहते हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, दिन के अधिकतम तापमान और रात के न्यूनतम तापमान में 1 से 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इधर, डॉक्टरों का कहना है कि इस मौसम में डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। हरियाणा के हांसी में 22 मई को डिहाइड्रेशन से एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत का मामला भी सामने आया था।

स्कूलों में लगेंगे वाटर कूलर
शिक्षा विभाग ने स्कूलों में वाटर कूलर और RO लगाने के ऑर्डर जारी कर दिए हैं। मुख्यालय की ओर से जारी ऑर्डर में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को कहा गया है कि वह विभाग की आधिकारिक मेल ID पर इसकी जानकारी तुरंत भेजें। विभाग ने यह ऑर्डर लगातार पड़ रही गर्मी को देखते हुए लिया है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मी की सबसे बड़ी वजह यह भी है कि यहां पिछले ढाई महीने में 31% कम बारिश हुई है। 4 जिले जींद, कुरुक्षेत्र, कैथल व करनाल में सामान्य से ज्यादा और अंबाला में सामान्य के आसपास बारिश हुई है।

जबकि, 17 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। 20 मई तक प्रदेश में 35 MM बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 24.8 MM बारिश रिकॉर्ड हुई है। हरियाणा में मई में अब तक मात्र 4.2 MM ही बारिश हुई है, जबकि इस माह में 11.3 MM बारिश सामान्य मानी जाती है।

बंद चल रहे हैं सभी स्कूल
गर्मी को देखते हुए अब तक 15 जिलों में नर्सरी से 5वीं व 8वीं क्लास तक के बच्चों की 24 व 31 मई तक छुट्टियां घोषित की गई हैं। नर्सरी से 5वीं क्लास तक के बच्चों की करनाल, कैथल, रेवाड़ी, सोनीपत में आज तक (24 मई) और पंचकूला व महेंद्रगढ़ में 31 मई तक छुट्टियां की गई हैं।

इसके अलावा, हिसार, कुरुक्षेत्र, सिरसा, नूंह, भिवानी, यमुनानगर, फतेहाबाद, जींद, पानीपत में नर्सरी से 8वीं क्लास तक की आज तक (24 मई) छुट्टियां की हैं। वहीं चरखी दादरी में छुट्‌टी के आदेश DC मनदीप कौर ने वापस ले लिए हैं।