Haryana Weather: हरियाणा में गर्मी से मिलेगी राहत, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

हरियाणा में भीषण गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने के आसार है। इसी बीच नौतपा के आठवें दिन मौसम विभाग ने हरियाणा के 9 शहरों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।  
 
हरियाणा में गर्मी से मिलेगी राहत,  बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 


Haryana Weather: हरियाणा में भीषण गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने के आसार है। इसी बीच नौतपा के आठवें दिन मौसम विभाग ने हरियाणा के 9 शहरों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।  

मौसम विभाग की मानें तो रादौर, थानेसर, पेहोवा, शाहाबाद, अंबाला, बराड़ा, जगाधरी, छछरौली, नारायणगढ़ में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40KM/H की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत भी मिलने वाली है। 

बता दें कि हरियाणा का सिरसा लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी देश में सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मैनुअल स्टेशन पर यह 47.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

 चंडीगढ़ सहित हरियाणा के हिसार, रोहतक, सिरसा, अंबाला, नारनौल, पानीपत में लू से हालात खराब हैं। ऐसे में अब मौसम विभाग ने हरियाणा के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। 


मौसम विभाग ने रादौर, थानेसर, पेहोवा, शाहाबाद, अंबाला, बराड़ा, जगाधरी, छछरौली और  नारायणगढ़ में आज मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। यहां गरज चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।