Haryana Weather: हरियाणा में फिर दिखा भीषण गर्मी का कहर, बारिश को लेकर IMD ने दिया ये अपडेट

 हरियाणा में एक बार फिर भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की मानें तो हरियाणा में अगले 4 दिनों तक लोगों को गर्मी सताने वाली है। 
 
हरियाणा में फिर दिखा भीषण गर्मी का कहर

Haryana Weather Updates: हरियाणा में एक बार फिर भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की मानें तो हरियाणा में अगले 4 दिनों तक लोगों को गर्मी सताने वाली है। इसी बीच मौसम विभाग ने 14 जून तक प्रदेश में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। 

हालांकि 14 जून के बाद गर्मी से कुछ हद तक राहत मिलने के आसार है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि एक सप्ताह के बाद गर्मी से निजात मिलने की संभावना है। 14 जून को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे 15 से 18 जून के दौरान तेज गति से हवाएं और अंधड़ की संभावना बन रही है। जिससे दोबारा से तापमान में गिरावट होने से गर्मी से निजात मिलेगी।

वहीं मौसम विभाग ने हरियाणा में मानसून को लेकर भी अपडेट दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में मानसून 28 जून से जुलाई के पहले सप्ताह में कभी भी दस्तक दे सकता है। उससे पहले प्री-मानसून की बारिश होगी। 20 जून के करीब मौसम में जबरदस्त बदलाव देखने को मिल सकता है।