Haryana Weather Alert: हरियाणा के 12 जिलों में होगी झमाझम बारिश, जानिए अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल

हरियाणा पर इस बार मानसून मेहरबान है। आज भी प्रदेश के 12 जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश कई जिलों में आज भारी बारिश होगी।
 
Haryana Weather Alert: हरियाणा के 12 जिलों में होगी झमाझम बारिश, जानिए अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल

Haryana Weather Alert:  हरियाणा पर इस बार मानसून मेहरबान है। आज भी प्रदेश के 12 जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश कई जिलों में आज भारी बारिश होगी। इसके साथ ही कुछ अन्य जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक सात जुलाई तक मौसम में बदलाव रहेगा।

इस दौरान प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश होगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से आज और कल यानि दो दिन तक प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मानसून की वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है। उसके बाद दो दिन तक मौसम साफ रह सकता है। बता दें कि हरियाणा के कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों से मानसून की बारिश जारी है।


बारिश से जहां एक तरफ तापमान में गिरावट देखने को मिली तो वहीं लोगों की परेशानी भी बढ़ा दी। ऐसे में एक बार फिर मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश के आसार जताए है। मौसम विभाग के मुताबिक आज और कल ये दो दिन प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। इसके बाद 8 तारीख को मौसम साफ रह सकता है।