हरियाणा में रेहड़ी वाले की हत्या, मामूली कहासुनी में चचेरे भाई ने दिया वारदात को अंजाम

हरियाणा के सोनीपत में एक व्यक्ति की छत से फेंककर हत्या कर दी गई। यहां मामूली कहासुनी के चलते  चचेरे भाई ने व्यक्ति को  उठा कर छत से नीचे फेंक दिया। 
 
हरियाणा में रेहड़ी वाले की हत्या, मामूली कहासुनी में चचेरे भाई ने दिया वारदात को अंजाम

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत में एक व्यक्ति की छत से फेंककर हत्या कर दी गई। यहां मामूली कहासुनी के चलते  चचेरे भाई ने व्यक्ति को  उठा कर छत से नीचे फेंक दिया। जिसके बाद आनन- फानन में परिजन उसे रात को ही नागरिक अस्पताल में लेकर आए और यहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक ये मामला गोहाना के गांव माहरा का है। यहा रहने वाला राजकुमार उर्फ राजा (42) चाऊमिन,बर्गर की रेहड़ी लगाता था। बताया जा रहा कि राजकुमार बीते रविवार की रात को चाचा ओमप्रकाश के घर गया था। इस दौरान चाचा ओमप्रकाश के मकान पर अशोक उर्फ शौकी व श्याम भी गए हुए थे। सभी आपस में चचेरे भाई हैं। सभी छत पर बैठे थे। तभी राजकुमार व अशोक के बच्चो के बारे में कुछ कहने पर कहासुनी हो हुई थी। 

आरोप है कि रात को 2 बजे अशोक उर्फ शौकी ने राजकुमार को उठा कर छत से नीचे फेंक दिया। नीचे गिरने से राजकुमार को गंभीर चोटें लगी और जहां घायल अवस्था में  गोहाना के सिविल अस्पताल पहुंचे,  लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने इस हत्या के मामले में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।